Last Updated:
भारत के लिए टेस्ट और वनडे की जर्सी पहनने वाले सबा करीम ने न्यूज18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि है कि अब वैभव को भारतीय टीम की जर्सी देने में देर नहीं करनी चाहिए और उनकी बल्लेबाजी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर फलने फूलने का मौका तुरंत देना चाहिए. वैभव पर बात करते हुए सबा करीम ने कहा कि वैभव की ताकत उनका वी शेप में बल्लेबाजी करना है जो उनको ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी बनाता है.
पूर्व सेलेक्टर सबा करीम ने की वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट खिलाने की मांग
नई दिल्ली. लोहा गरम है मार दो हथौड़ा ये फिल्मी डॉयलॉग अक्सर हम रोजमर्रा की जिंदगी में सुनते रहते है और अपने अपने तरीके से इसको अमली-जामा भी पहनाते है. पूर्व भारतीय विकेट-कीपर और सेलेक्टर सबा करीम भी इस कहावत को तुरंत वैभव सूर्यवंशी पर आजमाना चाहते है. आईपीएल की कॉमेंट्री टीम के सदस्य और वैभव की बल्लेबाजी को बेहद नजदीक से देखने वाले सबा का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
भारत के लिए टेस्ट और वनडे की जर्सी पहनने वाले सबा करीम ने न्यूज18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि है कि अब वैभव को भारतीय टीम की जर्सी देने में देर नहीं करनी चाहिए और उनकी बल्लेबाजी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर फलने फूलने का मौका तुरंत देना चाहिए. वैभव पर बात करते हुए सबा करीम ने कहा कि वैभव की ताकत उनका वी शेप में बल्लेबाजी करना है जो उनको ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी बनाता है.
सचिन के लिए जगह बनी जो सूर्यवंशी के लिए नहीं क्यों?
सबा करीम नेआईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा कि उनकी बैटिंग को डिकोड करना बहुत मुश्किल है और वो दरवाजा तोड़कर सेलेक्टर्स से अपनी जगह तीनों फॉर्मेट में मांग करहे है. सबा ने सचिन का उदाहरण देते हुए कहा कि 1989 में जब सचिन तेंदुलकर को टीम में लाया गया तो उनके लिए जगह बनाई गई और फिर जो हुआ वो इतिहास बन गया. पूर्व सेलेक्टर ने कहा कि वैभव के लिए भी जगह बनानी पड़ेगी ये कहने से काम नहीं चलेगा कि कि किसकी जगह लाया जाए. पूर्व कीपर ने कहा कि वैभव रेड बॉल के लिए भी तैयार है और उनके पास वो टेक्नीक है जिसके दमपर वो सफेद जर्सी में भी तहलका मचा सकते है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी टेस्ट क्रिकेट में स्ट्रगल कर रही है ऐसे में वैभव सूर्यवंशी जैसे स्ट्रोक प्लेयर टीम को एक नई उर्जा दे सकते है.
सबसे आगे निकल गए सूर्यवंशी
सबा करीम ने न्यूज18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में आगे कहा कि बाएं हाथ का ये ओपनर आईपीएल के 19वें सीजन में सबसे आगे निकल चुका है. अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल यहां तक कि ईशान किशन से भी इंम्पैक्ट छोड़ने के मामले में आगे निकल चुका है. 14 मैच में 583 रन बना चुके वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए सबा ने आगे कहा कि वो बाकी बल्लेबाजी से इसलिए भी अलग नजर आता है क्योंकि वो क्रीज पर बहुत स्थिर हो कर बल्लेबाजी करता है जिसकी वजह से गेंदबाज उनके खिलाफ कोई प्लान बना नहीं पाते और वो रोज अपनी बल्लेबाजी में कुछ ना कुछ नया करते रहते है.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें


