Last Updated:
Shresta Iyer ipl controversy: आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में पॉइंट्स टेबल में राज कर रही पंजाब किंग्स की टीम बाद में ऐसी पिछड़ी कि प्लेऑफ से ही बाहर हो गई. टीम के इस डाउनफॉल का कारण सोशल मीडिया स्ट्रेटजी माना जा रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स जब जीतती थी तो दूसरी टीम का मजाक उड़ाया जाता था. इस बीच टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर भी ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी है.
श्रेष्ठा अय्यर ने शेयर किया वीडियो
मुंबई: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर अपनी आपबीती सुनाई है. श्रेष्ठा की माने तो फैंस उनके ऑफिस में फोन करके गालियां बक रहे हैं. पुराने वीडियो री-शेयर कर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि पंजाब किंग्स अगर प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, तो उसके पीछे श्रेष्ठा अय्यर जैसे लोग हैं, जो सोशल मीडिया पर दूसरी टीम के खिलाफ वीडियो बनाकर उनका मजाक उड़ाते थे.
दो पार्ट में शेयर किया वीडियो
पेशे से कोरियोग्राफर श्रेष्ठा अय्यर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में कहा कि इस तरह की हरकतें गलत हैं और किसी की निजी जिंदगी को इस तरह परेशान करना ठीक नहीं. पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के शुरुआती सात मैच जीतने के बाद लगातार छह मैच हार गई और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. पंजाब किंग्स के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद श्रेष्ठा ने खुद की ट्रोलिंग पर वीडियो शेयर किया है, जो दो पार्ट में हैं.
View this post on Instagram


