Last Updated:
पिछले हफ्ते इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर अब श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे. एलपीएल की टीम कैंडी रॉयल्स ने उनके साख करार किया है. इसकी घोषणा मंगरवार को की गई.
लंका प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे विजय शंकर
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है. संन्यास की घोषणा के बाद अब लंका प्रीमियर लीग के नए सीजन में वो खेलते नजर आएंगे. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद एलपीएल की टीम कैंडी रॉयल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा. इंडियन प्रीमियर लीग में विजय शंकर चार टीमों की तरफ से खेल चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से वो आखिरी बार खेलने उतरे थे. इससे पहले गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम का वो हिस्सा रहे.
लंका प्रीमियर लीग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर विजय शंकर के टीम से जुड़ने की जानकारी दी और एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट कर उनका स्वागत किया. लीग ने एक्स (X) पर लिखा, “आपने उन्हें पहले भी मैदान पर देखा है… लेकिन इस अंदाज में कभी नहीं. मंच बदला है, लेकिन वही शांत जज्बा. अब कैंडी रॉयल्स में एंट्री.”


