Last Updated:
Suryakumar Yadav की 360 डिग्री बल्लेबाजी, बेखौफ अंदाज और कप्तानी ने उन्हें करोड़ों फैंस का पसंदीदा बना दिया है. मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के लिए उनका योगदान लगातार चर्चा में रहता है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर ‘T60 Life’ के पीछे का असली राज क्या है.
भारतीय टी-20 कप्तान
मुंबई: ‘मिस्टर 360’ के नाम से मशहूर भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी ट्वीट करके सनसनी मचा दी. उनके एक छोटे से पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है. हर कोई अब यही जानना चाहता है — आखिर ‘T60 Life’ क्या है? आईपीएल सीजन खत्म होने के तुरंत बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा:
हे दोस्तों, मैं एक बड़ी शुरुआत कर रहा हूं. एक नया अध्याय. एक अलग रफ्तार से. इसे कहते हैं #T60Life.
Hey Guys, I’m stepping into something bigger. A new chapter. At a different pace. It’s called the #T60LifeStay Tuned!


