28.1 C
Munich

कोई नहीं है टक्कर में… आईपीएल के नए सिक्सर किंग बने वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड ध्वस्त

Must read


होमखेलक्रिकेट

कोई नहीं है टक्कर में… आईपीएल के नए सिक्सर किंग बने वैभव सूर्यवंशी

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi World Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने इस दौरान क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ा. गेल के नाम एक सीजन में 59 छक्के का रिकॉर्ड था. अब यह रिकॉर्ड वैभव के नाम हो गया है.वैभव ने यह विश्व कीर्तिमान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बनाया.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ा.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में इतिहास रच दिया है. चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 साल के वैभव ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा.  इस दौरान उन्होंने सात छक्के जड़े. वैभव ने इसके साथ क्रिकेट इतिहास के पन्नों को हमेशा के लिए पलट कर रख दिया. सात छक्कों के साथ वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनके नाम अब इस सीजन में कुल 60 छक्के दर्ज हो चुके हैं. इस मैच से पहले वैभव को गेल के महारिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 6 जबकि इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सात छक्कों की जरूरत थी.

क्रिकेट की दुनिया में अब तक इस रिकॉर्ड पर वेस्टइंडीज के ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का राज था. गेल ने साल 2012 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए कुल 59 छक्के लगाए थे, जिसे तोड़ पाना लगभग असंभव माना जाता था. यही नहीं, गेल ने साल 2013 के सीजन में भी 51 छक्के जड़े थे. उनके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने साल 2019 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर 52 छक्के उड़ाए थे, जबकि राजस्थान रॉयल्स के ही जोस बटलर ने साल 2022 के अपने यादगार सीजन में 45 छक्के लगाए थे.

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ा.

लेकिन 2026 के इस ऐतिहासिक सीजन में वैभव ने इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. क्रिस गेल के 59 छक्कों, आंद्रे रसेल के 52 छक्कों, और जोस बटलर के 45 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 60 छक्कों के साथ वैभव अब इस सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं. जहां बड़े-बड़े अनुभवी बल्लेबाज नॉकआउट मैचों के दबाव में बिखर जाते हैं, वहां इस युवा खिलाड़ी ने न सिर्फ अपनी टीम को संभाला, बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 टूर्नामेंट में ‘सिक्सर किंग’ का ताज भी पहन लिया.

मैच के चौथे ओवर में जब साकिब हुसैन गेंदबाजी के लिए आए, तब तक वैभव मैदान के चारों तरफ शॉट खेल चुके थे। ओवर की आखिरी गेंद यानी 3.6 गेंद पर साकिब ने गति में बदलाव करने की सोची. उन्होंने एक धीमी लेंथ बॉल फेंकी, जिससे बल्लेबाज गच्चा खा जाए. लेकिन इस सीजन में गेंदबाजों के दिमाग से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इसे बहुत जल्दी भांप लिया.

वैभव अपनी जगह पर स्थिर रहे, उन्होंने गेंद के धीमेपन को परखा और पूरी ताकत से डीप स्क्वायर लेग की तरफ एक गगनचुंबी हीव शॉट खेल दिया. गेंद बल्ले के बीचों-बीच लगी और हवा में तैरती हुई सीधे स्टैंड्स की तीसरी टियर में जा गिरी. यह सिर्फ एक छक्का नहीं था, बल्कि इस मैच का सबसे लंबा छक्का था. इस चमत्कारी शॉट के साथ ही वैभव ने मैदान पर अपना अर्धशतक भी पूरा कर लियाय डगआउट में बैठे उनके साथी खिलाड़ी और स्टैंड्स में मौजूद दर्शक खड़े होकर तालियां बजा रहे थे. हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस बेबस नजर आ रहे थे, क्योंकि उनके पास इस युवा सनसनी को रोकने का कोई विकल्प नहीं बचा था.

मुल्लांंपुर का मैदान गवाह बना एक ऐसे इतिहास का, जिसने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट में उम्र सिर्फ एक संख्या है. साकिब हुसैन की उस गेंद पर लगा वह छक्का सालों तक फैंस के जहन में ताजा रहेगा। कमेंटेटर बार-बार कह रहे थे कि यह बच्चा वाकई कुछ अलग है, इसमें कुछ खास बात है. पैट कमिंस और उनकी टीम के चेहरे पर छाई मायूसी वैभव की इसी ताकत की गवाही दे रही थी. इस पारी ने न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स को जीत की राह पर आगे बढ़ाया, बल्कि दुनिया को एक नया सुपरस्टार दे दिया, जिसने गेल और रसेल जैसे दिग्गजों के साम्राज्य को ध्वस्त कर अपना नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखवा लिया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article