13.7 C
Munich

OPINION: क्या गेम पर भारी पड़ रहा है ‘सरनेम’, अर्जुन की लड़ाई ‘तेंदुलकर’ से, अक्सर काम नहीं नाम आड़े आता है!

Must read


नई दिल्ली. आईपीएल जैसे बड़े मंच पर जहां हर खिलाड़ी सुर्खियों में रहता है, वहीं कुछ कहानियां ऐसी भी होती हैं जो मैदान के बाहर लिखी जाती हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के साल 2026 के सफर में एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो बिना खेले ही अपनी भूमिका निभा रहा था अर्जुन तेंदुलकर. यह कहानी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि उस नाम के बोझ की है, जो कभी-कभी प्रतिभा से भी बड़ा हो जाता है.

अर्जुन को इस सीजन अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है, और मौजूदा हालात को देखते हुए यह मौका जल्द मिलने की संभावना भी कम है. टीम में आवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव, मोहसिन खान और शमी जैसे गेंदबाज़ पूरी तरह फिट हैं. इसके बावजूद अर्जुन टीम के साथ मौजूद हैं, ठीक वैसे ही जैसे कोई भी खिलाड़ी अपने मौके का इंतजार करता है.

‘तेंदुलकर’ होने का नुकसान 

एक ऐसे देश में, जहां अक्सर हर चीज़ के पीछे साजिश तलाश ली जाती है, अर्जुन इस बात की याद दिलाते हैं कि एक बड़े नाम का बोझ उठाना कितना मुश्किल होता है. वह तेंदुलकर हैं, और इस नाम के साथ आने वाली अपेक्षाओं को संभालना आसान नहीं है. किसी ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए मजबूर नहीं किया, यह उनका खुद का फैसला था और यह भी सच है कि सचिन तेंदुलकर और अंजलि ने कभी उन पर दबाव नहीं डाला उन्होंने सिर्फ अपने बेटे को उसके सपनों के पीछे जाने के लिए प्रेरित किया. यह अर्जुन का खुद का चुना हुआ करियर है, और यहीं से कहानी दिलचस्प हो जाती है. तेंदुलकर सरनेम अपने साथ उम्मीदों का एक अलग ही स्तर लेकर आता है. सचिन के बेटे होने के नाते, अर्जुन से एक खास स्तर की उम्मीद की जाती है. वह सिर्फ एक साधारण खिलाड़ी नहीं हो सकते उन्हें ‘तेंदुलकर’ होना पड़ता है. लेकिन हकीकत अलग है सचिन अलग थे, और अर्जुन भी अलग हैं और इसका श्रेय अर्जुन को जाता है कि उन्होंने हमेशा अपने तरीके से चीजें की हैं और आगे भी कर रहे हैं.

अर्जुन के गेम पर भारी सरनेम

मैं अर्जुन को बचपन से स्टार की तरह रहे आज भी वो कहानी हर कोई याद करता है जब एक लोकल मैच में शतक लगाया था और घर लौटे थे. जब किसी ने नीचे से सचिन को बताया कि अर्जुन आ गए हैं, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया थी उसे ज्यादा सराहना मत दो. उसे जमीन से जुड़े रहना है, ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है. यह साफ दिखता था कि चीजों को संतुलित रखने की एक सचेत कोशिश की जा रही थी और यह आसान नहीं है वह सचिन तेंदुलकर हैं उनका एक फोन कई दरवाजे खोल सकता है. एक बात तो साफ है कि चाहे रोहन गावस्कर हों,अभिषेक बच्चन हों या अर्जुन तेंदुलकर—सरनेम अक्सर रास्ता मुश्किल बना देता है.

अपनी पहचान के लिए लड़ रहे है अर्जुन 

डगआउट में और भी कई युवा खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में अपनी पहचान बनाने का सपना देख रहे हैं लेकिन जब तक वे कुछ असाधारण नहीं कर दिखाते, उनकी चर्चा नहीं होती. अर्जुन अलग हैं, क्योंकि उनका नाम उन्हें अलग बना देता है और यही चीज उन पर अतिरिक्त दबाव डालती है. उस बेंच पर बैठे किसी भी खिलाड़ी पर उतना दबाव नहीं है जितना अर्जुन पर है. न तो उन पर वैसी निगाहें होती हैं, न ही वैसी आलोचना
जब हम मानसिक स्वास्थ्य की बात करते हैं, तो अर्जुन के बारे में भी सोचना चाहिए. अगर वह IPL टीम में चुने जाते हैं, तो कहा जाता है कि यह उनके पिता की वजह से हुआ अगर उन्हें मौका मिलता है, तो माना जाता है कि सचिन ने उसे दिलवाया है. तेंदुलकर होना आसान नहीं है और यही अर्जुन की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने इसे अच्छी तरह संभाला है भले ही वह अभी सबसे बड़े क्रिकेटर न हों, लेकिन जिंदगी में वह निश्चित रूप से एक विजेता हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article