6.8 C
Munich

4 साल की बच्‍ची से बर्बरता करने वाला एनकाउंटर में ढेर, गाज‍ियाबाद पुल‍िस ने मार ग‍िराया

Must read


Last Updated:

Ghaziabad Encounter : गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी 50 हजार के इनामी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. उसे एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और ACP क्राइम के नेतृत्व में स्वात टीम ने मुठभेड़ में ढेर किया. जसीम उर्फ छोटू बच्ची का सगा मामा था. दो कॉन्स्टेबल भी जख्मी हुए हैं. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जसीम के दो साथी कौन थे और उनका क्या रोल था, इसकी जांच और उनकी तलाश की जा रही है.

Zoom

मुठभेड़ थाना टीला मोड़ क्षेत्र में बंथरा के पास हुई.

गाजियाबाद. यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां थाना टीला मोड़ क्षेत्र में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी 50 हजार के इनामी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. उसे एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और ACP क्राइम के नेतृत्व में स्वात टीम ने मुठभेड़ में ढेर किया. 2 सिपाही भी घायल हुए हैं. मुठभेड़ थाना टीला मोड़ क्षेत्र के बंथरा के पास हुई. गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि दिनांक 11 तारीख को एक बच्ची की दुष्कर्म के पश्चात हत्या कर दी गई थी और उसके शव को छोड़ दिया. मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था. जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची का सगा मामा निकला. उसकी पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई.

अस्पताल में मृत घोषित
पुलिस को आज यह सूचना मिली की कि टीला मोड़ के क्षेत्र में जसीम अपने कुछ साथियों के साथ देखा गया है. इसी क्रम में तत्काल टीम को एक्टिव किया गया और अलग-अलग जगहों पर चेकिंग लगाई गई. बनथला नहर कट के पास में अपने कुछ साथियों के साथ जसीम आता हुआ दिखाई दिया. स्वात टीम की ओर से उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. मुठभेड़ में दो कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं. उधर, गोली लगने से घायल जसीम को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोनों कॉन्स्टेबल को भी उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

क्या-क्या मिला
आरोपी के पास से कुछ तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है. जसीम के दो साथी फरार होने में कामयाब रहे. पूरी पुलिस टीम को ₹50,000 पुरस्कार दिया जाएगा. अभी इन्वेस्टिगेशन की जा रही है. जसीम के दो साथी कौन थे और उनका क्या रोल था. अभी फिलहाल वो फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है. जसीम का एक अपराधिक इतिहास मुजफ्फरनगर में मिला हुआ है. उसकी भी जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article