6.8 C
Munich

CSK के लिए बड़ी आफत! आयुष म्हात्रे का कुछ मैचों से बाहर होना कंफर्म, खलील अहमद के रिप्लेसमेंट के लिए दो नाम शॉर्टलिस्ट

Must read


होमखेलक्रिकेट

म्हात्रे का कुछ मैचों से बाहर होना कंफर्म, खलील के रिप्लेसमेंट के लिए 2 नाम तय

Last Updated:

IPL 2026 CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुश्किलें कम होने का नाम ले रही है. इस सीजन में टीम जीत के लिए काफी संघर्ष कर रही है. इसके साथ-साथ खिलाड़ियों के चोट आफत को और बढ़ा दिया है. खलील अहमद के बाद अब आयुष म्हात्रे चोट के कारण सीएसके के लिए कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

Zoom

आयुष म्हात्रे और खलील अहमद

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कुछ मैचों से बाहर रहने वाले हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक म्हात्रे की चोट कितनी गंभीर है, यह जानने के लिए सोमवार को उनका स्कैन किया जाएगा, जिससे टूर्नामेंट में उनकी आगे की भागीदारी तय होगी. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए म्हात्रे उस मैच में अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन तेजी से दूसरा रन लेने की कोशिश में वह अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग को पकड़ते हुए देखे गए. आउट होने से पहले उन्हें मैदान पर दो बार इलाज की जरूरत पड़ी और वापस जाते समय रामकृष्ण घोष और फिजियो टॉमी सिमसेक ने उन्हें मैदान से बाहर ले जाने में मदद की.

मैच के बाद बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से हैमस्ट्रिंग टियर है, लेकिन वह अभी यह नहीं जानते कि यह कितना गंभीर है. उन्होंने कहा कि कल या अगले दिन उनका स्कैन किया जाएगा और दुर्भाग्य से यह चोट काफी गंभीर लग रही है. हसी ने म्हात्रे को टीम के लिए एक बड़ा नुकसान बताया क्योंकि वह बहुत अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इससे किसी अन्य खिलाड़ी को मौका मिलेगा जो टीम के लिए रोमांचक हो सकता है.

आकाश मधवान और हंगरगेकर ट्रायल के लिए पहुंचे

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा. टीम खलील अहमद के रिप्लेसमेंट की तलाश में भी है, जो पैर की मांसपेशी में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इसी सिलसिले में पूर्व मुंबई इंडियंस गेंदबाज आकाश मधवाल ने हैदराबाद में सीएसके के ट्रायल में हिस्सा लिया, जबकि राजवर्धन हंगरगेकर के मुंबई में ट्रायल देने की खबर है.

सीएसके की टीम अपने अगले मैच के लिए मुंबई पहुंच चुकी है और एमएस धोनी भी टीम के साथ हैं. हालांकि, दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज की वापसी पर अभी भी स्थिति साफ नहीं है. धोनी को पिंडली में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के अब तक के सभी मैच नहीं खेले हैं. धोनी की वापसी पर हसी ने कहा कि वह अपनी रिकवरी में अच्छी प्रगति कर रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी से वह खुश हैं. हसी के मुताबिक, मुख्य चुनौती धोनी की रनिंग को लेकर है क्योंकि पारी के अंत में बल्लेबाजी करने के लिए उन्हें तेजी से दौड़ने की जरूरत होगी, जिसके लिए उन्हें अपने आत्मविश्वास और गति पर काम करना होगा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article