4.6 C
Munich

उत्‍तराखंड जाने वालों की मौज,दिल्ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर नहीं देना होगा चार्ज, एक-दो दिन रहेगा टोल फ्री

Must read


होमताजा खबरDelhi

उत्‍तराखंड जाने वालों की मौज,दिल्ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर 1-2 दिन टोल नहीं!

Last Updated:

Delhi Dehradun Toll Tax- अगर आप दिल्‍ली से देहरादून जाने का मन बना रहे हैं तो देर न करें. तुरंत सामान पैक कर गाड़ी से दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे होते हुए निकल जाएं. अभी आपको यह सफर सस्‍ता पड़ेगा. पर एक-दो दिन बाद आपको यह सफर महंगा पड़ेगा. अभी आपको टोल नहीं चुकाना होगा, यानी फ्री में यात्रा हो सकेगी.

Zoom

फिलहाल देहरादून जाना है फायदे का सौदा.

Delhi Dehradun Toll Tax Free. दिल्‍ली वालों! उत्‍तराखंड घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो बिल्‍कुल देर न करें. तुरंत सामान पैक करें और गाड़ी उठाकर निकल लें. ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा. इस समय सस्‍ते में आप उत्‍तराखंड की सैर कर सकते हैं. आपको टोल नहीं चुकाना होगा. नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के अनुसार दिल्‍ली-देहरादून एक्‍प्रेसवे में उद्घाटन के बाद टोल शुरू होने में एक दो दिन का समय लग जाएगा. इसलिए संभावना है कि 16 अप्रैल से टोल शुरू हो सकता है और फिर इस पर सफर करने पर टोल चुकाना होगा.

210 किमी. लंबे दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है. इसके बाद दिल्‍ली से दोहरादून केवल 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. अभी छह से सात घंटे लगते हैं. हालांकि वाहन चालकों को नॉन स्‍टाप गाड़ी दौड़ाने के लिए टोल चुकाना होगा.

ऐसे करें बचत

दिल्ली से देहरादून तक 210 किमी. का किलोमीटर के लिए करीब 675 रुपये टोल देना होगा. अगर आप 24 घंटे के अंदर वापसी करते हैं, तो आपको रियायत का फायदा मिलेगा और कुल टोल करीब 1010 रुपये पड़ेगा. वहीं अगर अलग अलग दिन में आने जाने का प्लान है, तो कुल खर्च करीब 1350 रुपये तक जा सकता है. यानी प्लानिंग सही हो तो आप एक ही दिन में आना जाना करके अच्छी खासी बचत कर सकते हैं.

दिल्‍ली वालों! एक दो दिन कर लो मौज

दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे के उद्घाटन होने के बाद इसमें तुंरत टोल नहीं लगेगा. नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के अनुसार कमर्शियल ऑपरेशन डिपार्टमेंट ने टोल की तैयारी पूरी कर ली है. लेकिन सामान्‍य तौर पर जब कोई हाईवे या एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन होता है, तो टोल शुरू में एक दो दिन का समय लग जाता है. यानी दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन आज 14 अप्रैल को हो रहा है, 14 और 15 अप्रैल तक टोल में छूट रह सकती है. इसके बाद टोल चार्ज शुरू हो सकता है. इस तरह 16 अप्रैल से टोल चुकाना पड़ सकता है. अगर आपको फ्री में देहरादून या उत्‍तराखंड जाना है तो 16 से पहले हो आएं आपको फायदे में रहेंगे.

लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार.

खास है एक्‍सप्रेसवे

यह एक्सप्रेसवे सिर्फ तेज सफर के लिए ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं के लिए भी खास है. इसमें इमरजेंसी लेन, हाईटेक सीसीटीवी, सेंसर आधारित मॉनिटरिंग और वार रूम जैसी सुविधाएं दी गई हैं. 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट के साथ यह सड़क यात्रियों को सुरक्षित और तेज अनुभव देने के लिए तैयार है.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article