19.8 C
Munich

जहां वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाए छक्के, उस मैदान के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर हुए मालामाल, मिला लाखों का इनाम

Must read


होमखेलक्रिकेट

जहां वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाए छक्के, उस मैदान के ग्राउंड स्टाफ को मिलेगा इनाम

Last Updated:

राजस्थान रॉयल्स की टीम के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी में बारिश के बाधित मुकाबलों को भी कराने का इनाम ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को दिया जाएगा.असम क्रिकेट संघ (ACA) ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को 25 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है.

Zoom

जहां वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाए छक्के, उस मैदान के ग्राउंड स्टाफ को मिलेगा इनाम

नई दिल्ली. असम क्रिकेट संघ (ACA) ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को 25 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. यह इनाम उन्हें आईपीएल मैचों के दौरान खराब मौसम के बावजूद मैच सफलतापूर्वक कराने के लिए दिया गया है. इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली की टीम के गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी.

गुवाहाटी के इस मैदान पर इस साल राजस्थान रॉयल्स के तीन घरेलू मैच खेले गए, जिनमें सभी पर बारिश का असर पड़ा. इसके बावजूद तीनों मैचों का नतीजा निकला और राजस्थान रॉयल्स ने तीनों में जीत दर्ज की. इनमें से सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ओवर घटाकर 11-11 ओवर का करना पड़ा था. ACA ने अपने बयान में कहा, “मुश्किल मौसम में काम करते हुए क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन ने पिच को बेहतरीन तरीके से तैयार और मेंटेन किया. उनकी मेहनत की वजह से मैच बिना किसी रुकावट के संपन्न हुए और मैदान की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा को बनाए रखने में मदद मिली.”

राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में अब तक अपने चारों मैच जीते हैं. आठ अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर हैं. पंजाब किंग्स के अलावा राजस्थान ही एक मात्र टीम है जिसने अब तक इस सीजन कोई मैच नहीं गंवाया है. रियान पराग की कप्तानी वाली टीम अब आज सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी और बाकी घरेलू मैच जयपुर में खेलेगी.

राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत का एक बड़ा कारण उनके युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त फॉर्म है. अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से लगातार वो सुर्खियां बटोर रहे हैं . वैभव ने अब तक चार पारियों में 200 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 266.67 है. 15 साल के वैभव ने पिछले साल डेब्यू किया था और अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर धमाकेदार शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक बनाकर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज आईपीएल शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article