4.7 C
Munich

सावधान.. आप CCTV की निगरानी में हैं! मुरादाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Must read


Last Updated:

moradabad News; मुरादाबाद में शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े हैं. ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी इन कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर रहे हैं.

मुरादाबाद: शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े हैं. ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी इन कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर रहे हैं. अब तक हजारों चालान हो चुके हैं. यह पहल शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और नियमों का पालन करवाने में मदद कर रही है. इससे शहर के लोग जागरुक हो रहे हैं और नियमों का पालन कर रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किया जा रहे हैं.

नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई
स्मार्ट सिटी के चीफ इंजीनियर एके मित्तल ने बताया कि हमारी ओर से शहर की मुख्य सड़कों पर 263 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. उसके बाद सेकंड फेस में भी 600 कैमरे लगाए गए थे, जो शहर में मुख्य चौराहों पर लगाए गए थे. इसके माध्यम से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मार्च 2023 से अब तक सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालान करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी और ई-चालान किए गए थे. इसमें अब तक 26 करोड़ रुपए के चालान किए जा चुके हैं, जिसके विरुद्ध लोगों के द्वारा एक करोड़ 70 लाख रुपए की धनराशि जमा कराई गई थी, बाकी से जमा करने की अपील की जा रही है.

किया जा रहा ई-चालान
इसके साथ ही जो भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनको कैप्चर कर उनका ई-चालान कर उनके नंबर पर मैसेज भेज दिया जाता है. शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है. जो भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका ऑनलाइन फोटो के माध्यम से चालान कर दिया जाएगा. नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जहां ट्रैफिक विभाग की तरफ से अधिकारी मौजूद हैं, जो सीसीटीवी कैमरे से कैप्चर कर की चालान कर रहे हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article