Last Updated:
Ruturaj Gaikwad trolled: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी वह एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए. सीजन के लगातार 5वें मुकाबले में उनके फ्लॉप शो के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर दिया.
रुतुराज को फैंस ने किया ट्रोल.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए आईपीएल 2026 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. शुरुआत चार मुकाबलों में खराब फॉर्म से जूझ रहे रुतुराज का बल्ला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी नहीं चला. गायकवाड़ सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने. पारी की अपनी छठी गेंद पर अनुकूल रॉय को ‘स्लॉग स्वीप’ मारने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे. लगातार 5वें मुकाबले में उनके बल्ले से रन न निकलते देख फैंस के सब्र का बांध टूट गया और सोशल मीडिया पर रुतुराज को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. फैंस इतने नाराज दिखे कि किसी ने उन्हें ‘फ्रॉड’ बताया तो किसी ने उन्हें कप्तानी और टीम से ही हटाने की मांग कर दी.
इस सीजन में गायकवाड़ एक बड़ी पारी के लिए तरस रहे हैं. वह तीन बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 रन बनाए तो डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 7 रन ही बन. पंजाब किंग्स के खिलाफ वह शानदार लय में नजर आ रहे थे, जब कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन 28 रन बनाकर चलते बने. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 6 रन बंकर आउट हो गए और अब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके. इस तरह अब तक वह 5 मैचों में कुल 124 रन ही जोड़ पाए हैं. उनके इस प्रदर्शन के बाद फैंस में आक्रोश है. फैंस किस तरह ट्रोल कर रहे हैं, नीचे कुछ पोस्ट में देखा जा सकता है.
The most dangerous batsman in T20 cricket :
– Virat Kohli
– Shubhman Gill
– Ruturaj Gaikwad
– KL Rahul
– Rishabh Pant
– Ravindra JadejaDid I miss any fraud?


