10.6 C
Munich

कार्तिक की गेंद पर करिश्माई छक्का, संजू की वर्ल्ड कप वाली वही दहाड़, अब चेन्नई के लिए मचा रहे हैं कोहराम मचाने की तैयारी

Must read


नई दिल्ली. कहते हैं कि फॉर्म अस्थायी होती है लेकिन क्लास स्थायी संजू सैमसन ने इस कहावत को एक बार फिर सच कर दिखाया है. आईपीएल 2026 के इस सीजन में संजू सैमसन केवल एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि एक ‘विध्वंसक’ के रूप में उभरे हैं.  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने के बाद, संजू ने अपनी उसी स्वर्णिम फॉर्म को आईपीएल के मैदान पर भी बरकरार रखा है.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन का पहला तूफानी शतक जड़ने के बाद, अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उनकी 48 रनों की पारी ने यह साबित कर दिया है कि ‘संजू का दौर’ शुरू हो चुका है.

केकेआर के खिलाफ चेपॉक में ‘संजू शो’

चेपॉक के ऐतिहासिक मैदान पर जब संजू सैमसन बल्लेबाजी करने उतरे, तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर था.  दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में 115* रनों की अविश्वसनीय पारी खेलने वाले संजू ने अपनी लय को वहीं से पकड़ा जहाँ उन्होंने छोड़ी थी.  केकेआर के गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. संजू ने मात्र 32 गेंदों में 48 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. उनकी इस पारी की सबसे खास बात उनका 150 का स्ट्राइक रेट और टाइमिंग रही. उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए, जिसमें 4 शानदार चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.

ट्रेडमार्क छक्का और कार्तिक त्यागी की चुनौती

संजू की पारी का सबसे रोमांचक पल वह था जब उन्होंने अपनी पारी का आखिरी छक्का जड़ा. कार्तिक त्यागी की एक तेज गति वाली गेंद पर संजू ने घुटने टेककर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से अपना ‘ट्रेडमार्क लॉफ्टेड ड्राइव’ छक्का लगाया.  हालांकि, अगली ही गेंद पर कार्तिक त्यागी ने 148 किमी/घंटा की रफ्तार वाली यॉर्कर से संजू को बोल्ड कर दिया, लेकिन तब तक संजू अपना काम कर चुके थे.

युवा आयुष म्हात्रे के साथ बेमिसाल जुगलबंदी

पारी को आगे बढ़ाने में संजू ने युवा सनसनी आयुष म्हात्रे का बखूबी साथ दिया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. संजू ने एक अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर आयुष को स्ट्राइक रोटेट करने और खराब गेंदों पर प्रहार करने के लिए प्रेरित किया. इस साझेदारी ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक ऐसे स्कोर की ओर अग्रसर किया, जहाँ से मैच पर पकड़ बनाई जा सके.

वर्ल्ड कप की यादें हुईं ताजा

संजू की यह मौजूदा फॉर्म फैंस को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की याद दिला रही है. उस टूर्नामेंट में भी संजू ने लगातार तीन मैचों में बड़ी पारियां खेलकर भारत को संकट से निकाला था. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 89 रनों की पारी और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज बना दिया था. वही निडरता अब चेन्नई की पीली जर्सी में भी दिखाई दे रही है.

क्या चेन्नई को मिलेगा छठा खिताब?

संजू सैमसन का इस फॉर्म में होना न केवल उनके निजी करियर के लिए अच्छा है, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मिशन ‘छठे खिताब’ के लिए भी संजीवनी जैसा है.  पारी के शुरुआत से ही संजू की स्थिरता और बड़े शॉट खेलने की क्षमता विपक्षी कप्तानों के लिए सिरदर्द बनी हुई है. अगर संजू इसी तरह 150+ के स्ट्राइक रेट से रन बनाते रहे, तो इस साल आईपीएल की ऑरेंज कैप और ट्रॉफी दोनों ही चेन्नई के खेमे में जा सकती हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article