10.6 C
Munich

लखीमपुर खीरी में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर बवाल, गुस्साए लोगों ने फूंके वाहन, कई पुलिसवाले जख्मी

Must read


Last Updated:

​​Lakhimpur Kheri News : लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर बवाल हो गया है. गुस्साए लोगों ने पुलिसवालों की गाड़ियां उलट दीं. कई गाड़ियां फूंकी भी गई हैं. आगजनी और पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

Zoom

पुलिसबल के साथ जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल मौके पर पहुंचीं.

लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती पर बवाल हो गया है. मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर भारी बवाल हो गया है. गुस्साए लोगों ने पुलिसवालों की गाड़ियां तोड़ दीं. कई गाड़ियां फूंकी भी गई हैं. अंबेडकर जयंती के दिन बाबा साहब की प्रतिमा तोड़े जाने पर लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा. विवादित जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए. आगजनी और पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल. एक महिला भी घायल. मौके पर कई थाने का पुलिस बल तैनात. जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, अमित कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर उपस्थित हैं. क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बनी हुई है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article