9.4 C
Munich

पिछली हार का बदला लेने उतरेगी लखनऊ, आरसीबी और एलएसजी में किसका पलड़ा भारी?

Must read


नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. इस मैच में दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस सीजन 4 में से 3 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है. इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी की जीत का क्रम तोड़ा. उस मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अपने चौथे मैच में इस टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 रन से जीत हासिल की.

आरसीबी या एलएसजी, किसका पलड़ा भारी?
दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 4 में से 2 मैच गंवा चुकी है. इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच 6 विकेट से हारा, जिसके बाद शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (5 विकेट) और कोलकाता नाइट राइडर्स (3 विकेट) के खिलाफ जीत हासिल की. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से मैच गंवा दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी है.

आरसीबी के खिलाफ कैसा है लखनऊ का रिकॉर्ड?

हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने 4 मुकाबले जीते और एलएसजी को सिर्फ 2 जीत नसीब हुई. साल 2022 में आरसीबी ने दोनों मुकाबलों में एलएसजी को शिकस्त दी थी. इसके बाद साल 2023 में दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किए. साल 2024 में एलएसजी ने 28 रन से मुकाबला जीता था. पिछली बार जब आईपीएल 2025 में ये दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तो आरसीबी ने छह विकेट से आसान जीत हासिल की.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिक डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article