16 C
Munich

ED Raid on Ashok Mittal | AAP ED Raid | आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर ईडी की रेड, राघव चड्ढा की जगह बने थे डिप्टी लीडर

Must read


होमताजा खबरदेश

AAP सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड, राघव चड्ढा की जगह बने थे डिप्टी लीडर

Last Updated:

Ashok Mittal ED Raid: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. अशोक मित्तल हाल ही में चर्चा में आए थे, जब पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था.

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह-सुबह छापेमारी की है. यह कार्रवाई पंजाब के जालंधर स्थित उनके आवास पर की जा रही है, जहां वह खुद भी मौजूद हैं.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमें सुबह से ही मित्तल के घर पर जांच में जुटी हुई हैं और दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल छापेमारी किस मामले में हो रही है, इसको लेकर एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

अशोक मित्तल हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था. ऐसे में उनकी नियुक्ति के कुछ समय बाद ही ईडी की यह कार्रवाई राजनीतिक तौर पर भी अहम मानी जा रही है.

कौन हैं अशोक मित्तल?

अशोक मित्तल का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था. उनके पिता ने ‘लवली स्वीट्स’ नाम से मिठाई की एक छोटी से दुकान शुरू की थी. अशोक मित्तल ने अपने भाइयों के साथ इस कारोबार को आगे बढ़ाया और यह जालंधर की सबसे मशहूर मिठाई दुकान बन गई है.

मिठाई के कारोबार से हुई कमाई से उन्होंने 2005 में लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी की स्थापना की, जो आज देश की सबसे बड़ी निजी यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती है. उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और शिक्षा क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने एक ऐसा संस्थान खड़ा किया जहां हजारों छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.

इस घटनाक्रम के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी की ओर से फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इससे पहले पार्टी कई बार केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है. जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस पूरे मामले में और जानकारी सामने आने की संभावना है.

About the Author

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article