14.8 C
Munich

ग्रीन को बाहर किया जाएगा? रसेल को जबरदस्ती रिटायर कराया, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पर लुटाए पैसे, कैफ KKR की हार पर भड़के

Must read


होमखेलक्रिकेट

आंद्रे रसेल को जबरदस्ती रिटायर कर, पावर कोच बनाने पर भड़के कैफ

Last Updated:

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. टीम को मंगलवार की शाम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार मिली. ऐसी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने केकेआर द्वारा आंद्रे रसेल को पावर कोच बनाकर कैमरून ग्रीन को बतौर ऑलराउंडर लाने पर आलोचना की है.

Zoom

कोलकाता नाइट राइडर्स पर भड़के मोहम्मद कैफ, रसेल को पावर कोच बनाने पर की आलोचना

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत खराब है. अब तक खेले 5 में से 4 मैच टीम हार चुकी है. एक मुकाबला बारिश की वजह से बच गया और 1 अंक मिला. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम को मंगलवार एक और हार मिली. केकेआर को मिली चौथी हार के बाद से ही लगातार उसे आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने केकेआर की इस सीजन की रणनीति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल को “पावर कोच” की भूमिका में डालकर और कैमरून ग्रीन पर मोटा पैसा लगाने की बड़ी गलती की है.

कैफ की यह टिप्पणी केकेआर की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रन की हार के बाद आई है. केकेआर को इस सीजन अब तक एक भी जीत नहीं मिली है. उनका एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से धुला मैच था. मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और सीएसके से हारने के बाद टीम तालिका में सबसे नीचे है, जिससे टीम के संतुलन और योजना पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

कैफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “शायद केकेआर की सबसे बड़ी गलती इस सीजन में आंद्रे रसेल को कोच बनाना. उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर इस्तेमाल न करना भूल थी. क्या वह अभी भी 25 करोड़ के कैमरून ग्रीन से बेहतर ऑलराउंडर नहीं हैं? जवाब साफ है.”

यह आलोचना केकेआर के उस फैसले पर है जिसमें रसेल को मैदान पर ऑलराउंडर की भूमिका से हटाकर ग्रीन पर बड़ी रकम खर्च की गई. यह सिर्फ प्रदर्शन की बात नहीं है, बल्कि ग्रीन का इस्तेमाल कैसे किया गया, यह भी मुद्दा है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को ज्यादातर नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया है, जो उनकी ताकत के हिसाब से सही नहीं है. ग्रीन ने आमतौर पर टॉप ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां उन्हें अपनी पारी बनाने का समय मिलता है. निचले क्रम में उन्हें कम गेंदों में जोखिम भरी स्थिति में खेलना पड़ता है.

इसका असर उनके प्रदर्शन में भी दिखा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 32 रन नाबाद और 1 विकेट के अलावा ग्रीन बाकी मैचों में 0, 4, 2 और 18 रन ही बना सके हैं. इसके उलट, रसेल ने केकेआर के लिए फिनिशर और इम्पैक्ट ऑलराउंडर के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी. बल्ले से मैच खत्म करने और गेंद से योगदान देने की उनकी क्षमता ने उन्हें लीग का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनाया था. केकेआर की इस सीजन की परेशानियों ने फिनिशिंग की कमी को भी उजागर किया है. टीम ने संयोजन और भूमिकाओं के साथ प्रयोग किया है, लेकिन स्पष्टता की कमी ने उन्हें नुकसान पहुंचाया है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article