16 C
Munich

Delhi Weather Forecast: delhi hot weather: अगले 3 दिन में आसमान से बरसेगी आग, लाल हो जाएगी धरती, हवा के संग दमदमाती आ रही आफत

Must read

होमफोटोDelhi

अगले 3 दिन में आसमान से बरसेगी आग, लाल हो जाएगी धरती, सांसों पर बरपेगा कहर

Last Updated:

दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले तीन दिन बेहद कठिन होने जा रहे हैं. इन तीन दिनों में आसमान से आग के गोले बरसेंगे. भीषण गर्मी से धरती तपने लगेगी और लू का कहर भी शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग की चेतावनी पर गौर करें तो इन 3 दि नों में सिर्फ ऊपर चढ़ता तापमान ही नहीं बल्कि खराब हवा का भी अटैक देखने को मिल सकता है. जब गर्मी के साथ-साथ सांसों पर भी संकट पैदा हो जाएगा.

अप्रैल के महीने में अभी तक ठंडे-ठंडे कूल-कूल मौसम का लुत्फ उठा रहे लोगों को बड़ा झटका लगने जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आने वाले 3 दिनों में भीषण बदलाव होने जा रहा है. आसमान से आग की बारिश होने के साथ ही गर्म लू के थपेड़े लोगों को परेशान करने वाले हैं. इतना ही नहीं गर्मी के अटैक के साथ ही लोगों की सांसों पर भी बड़ा संकट मंडरा रहा है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आने वाले 3 दिनों में दिल्ली -एनसीआर में गर्मी का कहर बढ़ने जा रहा है. गर्म हवाओं का तूफान न सिर्फ जमीन को झुलसाएगा बल्कि लोगों के पसीने को भी सोंख लेगा. अनुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान 42 डिग्री पहुंचने की संभावना है.

आईएमडी अलर्ट में बताया गया है कि 17 और 18 अप्रैल को तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना है. ऐसे में यह तापमान बढ़कर 40 के आंकड़े से ऊपर बढ़ जाएगा और मौसम में तपिश पैदा कर देगा.वहीं आज यानि 15 अप्रैल को टेंपरेचर 38 से 40 डिग्री रहने की संभावना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार इस पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा और गर्मी का ग्राफ ऊंचा होता जाएगा. लेकिन सबसे खतरनाक मुसीबत तो इस गर्मी के साथ दमदमाती आ रही है और वह है खराब एयर क्वालिटी.

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई रेड जोन में पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली एनसीआर के निवासियों के लिए इस हफ्ते में दोहरी मुसीबत पैदा हो गई है. आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री से बढ़कर 42  डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 21 से बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

इस पूरे सप्ताह साफ आसमान रहेगा, जिससे धूप तेज होगी और गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जाएगा. सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि वायु प्रदूषण भी चिंता का विषय बनने जा रहा है. एक्यूआई के आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है.

दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 294, अलीपुर में 274, बवाना में 236 और मथुरा रोड पर 230 दर्ज किया गया. वहीं, कुछ क्षेत्रों जैसे अशोक विहार में 202 और चांदनी चौक में 168 एक्यूआई दर्ज हुआ, जो ‘मध्यम से खराब’ श्रेणी में आता है.

ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में स्थिति और गंभीर नजर आ रही है. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 221 दर्ज किया गया, जबकि नॉलेज पार्क-5 में यह 334 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 316 और वेद विहार-लोनी में 320 दर्ज किया गया है.

इसके अलावा इंदिरापुरम में 238, वसुंधरा में 214 और संजय नगर में 181 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी और स्थिर मौसम (कम हवा) के कारण प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो जाते हैं, जिससे एक्यूआई का स्तर बढ़ जाता है. इस स्थिति में बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए, पर्याप्त पानी पीना चाहिए और मास्क का उपयोग करना चाहिए. आने वाले दिनों में एनसीआर के लोगों को गर्मी और प्रदूषण दोनों की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article