अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस-International Nurses Day

Date:

जानिए पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस कब और कैसे मनाया जाता है

पूरे विश्व में हर साल 12 मई फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रुप में मनाया जाता है। पूरे देश में नर्स चिकित्सा संस्थानों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का क्या है महत्व

पूरी दुनिया में नर्सिंग को स्वास्थ्य के सबसे बड़े पेशे के रूप में माना जाता है। हॉस्पिटल में जब डॉक्टर दूसरे रोगियों को देखने में व्यस्त होते हैं तब वहां पर 24 घंटे मरीज की सेवा करने के लिए नर्स उपलब्ध रहती है।

नर्स रोगियों की हिम्मत और मनोबल बढ़ाती है। नर्सेज से मरीजों के प्रति स्नेहशीलता एवं हमदर्दी की उम्मीद की जाती है। नर्स को मरीजों की देखभाल करने के लिए अच्छी तरह से शिक्षित, प्रशिक्षित और अनुभवी होना चाहिए तभी नर्स मरीजों का अच्छा ध्यान रख पाएंगी।

हम इस तथ्य को कभी नज़रअंदाज नहीं कर सकते कि नर्सिंग पूरी दुनिया में सबसे बड़ा स्वास्थ्य पेशा है और वह मिलेनियम डेवलपमेंट गोल्स को प्राप्त करने में आवश्यक है।

नर्सों को रोगियों के स्वास्थ्य और कल्याण की देखभाल करने के लिए कई प्रशिक्षण मॉड्यूल दिए गए हैं। इसमें कोई शक नहीं कि नर्सों को सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवा करने का पता होता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें नर्सों को शिक्षा प्रदान करने, प्रोत्साहित करने, अच्छी तरह से सूचित करने,सलाह देने में राष्ट्रीय नर्स संघ विशेष भूमिका निभाते हैं ताकि नर्स अपना काम अच्छे से कर सकें।

नर्स दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस को पहली बार 1953 में बनाया गया था। पहली बार नर्स दिवस को मनाने का प्रस्ताव अमेरिका के शिक्षा स्वास्थ्य कल्याण विभाग के अधिकारी “डोरोथी सदरलैंड” ने दिया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डी.डी. आइजनहावर ने बाद में इसे बनाने की स्वीकारता दी थी। इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय नर्स परिषद ने पहली बार 1956 में मनाया था।

सन् 1974 में नर्सिंग पैशे की शुरुआत करने वाली प्रसिद्ध महिला फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार हर साल 12 मई को मनाया जाता है। भारत सरकार के परिवार एवं कल्याण मंत्रालय ने इसकी शुरुआत 1973 में की थी। पुरूस्कार से नर्सों की प्रशंसनीय सेवा को मान्यता प्रदान करता है।

देश में अब तक कुल 250 नर्सों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। यह पुरस्कार हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार में एक मेडल 50 हजार नकद और प्रशस्ति दिया जाता है।

जानिए फ्लोरेंस नाइटिंगेल कौन थी

फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म इटली के फ्लोरेंस में 12 मई को 1820 में हुआ था। फ्लोरेंस नाइटिंगेल को “लेडी विद द लैंप” के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है।

फ्लोरेंस नाइटिंगेल एक ब्रिटिश नर्स और समाज सुधारक थीं। फ्लोरेंस नाइटिंगेल पहली महिला थीं जिन्हें 1907 में ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया था।

नर्स दिवस कैसे मनाया जाता है

पूरे विश्व में नर्स दिवस अस्पतालों और डॉक्टरों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन पूरे दुनिया में नर्सों को समाज के प्रति समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।

नर्सों को चिकित्सा किट भी दी जाती है और बीमारियों रोगियों इलाज के लिए सामग्री भी दी जाती है। इस दिन नर्सों को प्रोत्साहित करने,सम्मान देने के लिए अस्पतालों में सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।

https://www.pmwebsolution.in/
https://hindiblogs.co.in/contact-us/
मैं अंशिका जौहरी हूं। मैंने हाल ही में पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है। और मैं hindiblogs पर biographies, motivational Stories, important days के बारे में लेख लिखती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिपिन चंद्र पाल जी की पुण्यतिथि-Bipin Chandra Pal ji’s death anniversary

बिपिन चंद्रपाल जी की पुण्यतिथि हर साल देश में...

परशुराम जयंती-Parshuram Jayanti

हर साल परशुराम जयंती देशभर में 14 मई को...

सुखदेव थापर की कहानी-Story of Sukhdev Thapar

जानिए देश के लिए शहीद होने वाले सुखदेव थापर...

विश्व परिवार दिवस -World family day

दुनिया भर में विश्व परिवार दिवस 15 मई को...