9.3 C
Munich

अगर गौतम गंभीर कोच के पद से हटे तो खिलाड़ियों को …धोनी को वर्ल्ड कप जीताने वाले गेंदबाज का बवाली बयान

Must read


होमखेलक्रिकेट

अगर गौतम गंभीर कोच के पद से हटाया तो खिलाड़ियों को …मुनाफ पटेल का बवाली बयान

Last Updated:

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ी बात की है. उनका कहना है कि अगर बीसीसीआई ने उनको पद से हटाया तो खिलाड़ियों के संभालना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने हर किसी को सिर्फ उसके खेल की वजह से रखा है. वो सच रहने वाले इंसान हैं.

Zoom

गौतम गंभीर को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने दिया बयान

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर ऐसी बात बोली है जिसे सुनने के बाद काफी लोग हैरान हैं. उन्होंने बीसीसीआई को एक तरह से खुली चेतावनी दी है और कहा कि कोच गंभीर को हटाया गया तो खिलाड़ियों को संभालना बेहद मुश्किल हो जाएगा. भारतीय टीम को लगातार टेस्ट में मिल रही हार के बाद से उनको कोच के पद से हटाने की मांग उठ रही थी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ये मामला कुछ हद तक शांत हो गया है. ऐसे में मुनाफ पटेल का बयान हैरान करने वाला है.

गंभीर ने जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह भारत के मुख्य कोच का पद संभाला था. उनके नेतृत्व में भारत ने दो आईसीसी खिताब जीते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया. यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी कोच द्वारा जीते गए सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब हैं.

सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर

सीमित ओवरों की सफलता टेस्ट क्रिकेट में नहीं दिखी है. गंभीर के कोच रहते भारत ने अब तक 19 टेस्ट में से 7 जीते, 10 हारे और 2 ड्रॉ किए हैं. जिसमें न्यूजीलैंड (0-3) और दक्षिण अफ्रीका (0-2) के खिलाफ घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप भी शामिल है. इसके अलावा, गंभीर पर यह आरोप भी लगे हैं कि उन्होंने सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के लिए मजबूर किया.

मुनाफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “बस इतना याद रखिए, अगर गौतम गंभीर जैसे हेड कोच को हटा दिया गया तो खिलाड़ियों को संभालना बहुत मुश्किल हो जाएगा. वह एक सच्चे इंसान हैं, जो सच को सच कहते हैं और बहुत लोगों को यह पसंद नहीं आता. गंभीर ही आज खिलाड़ियों को संभाल रहे हैं. उनके अलावा बाकी कोच खिलाड़ियों को नहीं संभाल पाएंगे. क्योंकि उनसे अभी भी डर बना हुआ है, क्योंकि वह क्रिकेट से प्यार करते हैं, पैसे से नहीं. आप उन्हें कभी पैसों के लिए लड़ते नहीं देखेंगे. उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है, न ही वह कभी ऐसे रहे हैं.”

मुनाफ ने आगे कहा, “मैं कह रहा हूं, गंभीर एक सच्चे इंसान हैं. वह सच बोलते हैं. बहुत लोगों को यह पसंद नहीं आता क्योंकि वह सामने बोल देते हैं. उनके मन में कोई धोखा नहीं है.”

पटेल ने यह भी कहा कि गंभीर में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर करने की हिम्मत है. “अगर गंभीर तीन साल बाद चले जाते हैं तो आप देखेंगे कि चीजें और बिखर जाएंगी. क्योंकि वह नियंत्रण रख सकते हैं. उनके पास पूरा कंट्रोलिंग सिस्टम है. और सब जानते हैं कि अगर कुछ गलत हुआ तो उनमें खिलाड़ियों को बाहर करने की हिम्मत है.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article