10.4 C
Munich

बाबा मुझे बुलाते हैं… भारत के हेड कोच गंभीर खाटू श्याम मंदिर पहुंचे, आस्था और क्रिकेट का दिखा अनोखा संगम

Must read


होमखेलक्रिकेट

बाबा मुझे बुलाते हैं… भारत के हेड कोच गंभीर खाटू श्याम मंदिर पहुंचे

Last Updated:

Gautam Gambhir Khatu Shyam: राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम जी मंदिर से बुधवार को बड़ी खबर सामने आई, जब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अचानक खाटूधाम पहुंचे, उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और खेल जगत की तरक्की की कामना की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

खाटू श्माम मंदिर में गौतम गंभीर

सीकर: टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गौतम गंभीर आज राजस्थान के खाटू स्थित विश्व प्रसिद्ध श्यामजी बाबा के मंदिर पहुंचे. बतौर खिलाड़ी और बतौर कोच दोनों ही रोल में वर्ल्ड कप जीत चुके गंभीर ने खास पूजा-अर्चना की. मंदिर में माथा टेका और देश-खेल जगत की खुशहाली की कामना की.

गौतम गंभीर के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई उनकी एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय होने के साथ-साथ उत्साह से भी भर गया.

मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जिसे मंदिर समिति के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और रविंद्र सिंह चौहान ने सम्पन्न कराया. इस दौरान गंभीर को बाबा श्याम का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और चांदी का पवित्र निशान भेंट कर आशीर्वाद दिया गया.

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. थाना स्तर से एचएम राहुल चौधरी, हरी सिंह और मनोज मीणा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकी. गंभीर की इस धार्मिक यात्रा ने खाटूधाम में आस्था और क्रिकेट के उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article