Last Updated:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के टेढ़ी पुलिया के पास भीषण आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है.
लखनऊ में लगी भीषण आग.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके में स्थित टेढ़ी पुलिया के पास मौजूद झुग्गी झोपड़ी में भीषण आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद विकास नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. पहले तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. आग इतनी भीषण हैं कि उसकी लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही हैं. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने आग की घटना का संज्ञान लिया है. साथ ही अधिकारियोंको तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है झुग्गियों में रखे गए सिलेंडर लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


