6.8 C
Munich

Heatwave Alert: अगले 48 घंटे भारी, इन राज्यों में शुरू होने वाली है जानलेवा हीटवेव, 45 डिग्री तक जाएगा पारा!

Must read


होमताजा खबरदेश

अगले 48 घंटे भारी, दिल्ली से UP तक आसमान से बरसेगी आग, 45 डिग्री तक जाएगा पारा

Last Updated:

IMD Weather Alert: भारत में गर्मी का प्रचंड रूप दिखने लगा है और मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. जहां मैदानी इलाकों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. जानिए आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा.

Zoom

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गर्मी भरे दिन में छात्राएं खुद को लू से बचाने के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल कर रही हैं. (PTI फोटो)

नई दिल्ली: अगले 48 घंटे भारत के कई राज्यों के लिए भारी पड़ने वाले हैं. मौसम विभाग यानी आईएमडी ने चेतावनी दी है कि मैदानी इलाकों में हीटवेव अपना शिकंजा कसने वाली है. गुरुवार यानी 16 अप्रैल 2026 को देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का कहर दिखेगा. वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया गया है. उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. कई इलाकों में पारा 38 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है. आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में लू के थपेड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी.

मैदानी इलाकों में लू का टॉर्चर

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में भारत के कई हिस्सों में भीषण हीटवेव चलने वाली है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 से 43 डिग्री के पार जा सकता है.

विदर्भ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 15 से 18 अप्रैल के बीच लू चलने की प्रबल संभावना है. वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 16 अप्रैल से गर्मी अपना असली रंग दिखाना शुरू करेगी.

नागपुर, भोपाल, अमरावती और भुवनेश्वर जैसे शहरों में पारा 42 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. अप्रैल की शुरुआत में हुई बारिश के बाद अब आसमान साफ हो चुका है. इसी वजह से धूप का असर बहुत तेज हो गया है और लू चलने के हालात बन गए हैं.

पूर्वोत्तर भारत में तूफान की चेतावनी

  • एक तरफ जहां देश का बड़ा हिस्सा गर्मी से तप रहा है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का अलग ही मिजाज दिखेगा.
  • असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी तूफान का असर दिख सकता है.
  • मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ऐसा हो रहा है.

इसके अलावा एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 16 अप्रैल की रात से हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इससे आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article