12.2 C
Munich

बेंगलुरु में खून के रिश्ते हुए तार-तार, मां की सेवा से परेशान था बेटा, गोद में उठाकर चौथी मंजिल से नीचे फेंका

Must read


होमताजा खबरदेश

मां की सेवा से परेशान था बेटा, तो गोद में उठाकर चौथी मंजिल से नीचे फेंका

Last Updated:

आरोपी बेटा अपनी बीमार और बिस्तर पर पड़ी मां से बहुत परेशान था. उसने दर्द से तड़पती मां का इलाज कराने के बजाय उसे मार डाला. वह अपनी मां को गोद में उठाकर बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर ले गया. वहां से उसने अपनी बुजुर्ग मां को बहुत ही बेरहमी से नीचे फेंक दिया. मकान मालिक विक्रम ने पुलिस स्टेशन में इस भयानक मर्डर की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मर्डर का केस दर्ज कर लिया है.

Zoom

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

बेंगलुरु. बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को बिस्तर पर पड़ी मां को चौथी मंजिल से फेंककर हत्या करने के आरोप में बुधवार को राजराजेश्वरिनगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान 42 वर्षीय वेंकटेश सी. उर्फ दशरथ के रूप में हुई है, जो आरआर नगर के बीईएमएल लेआउट के थर्ड स्टेज का निवासी है. मृतका की पहचान 75 वर्षीय सावित्रीम्मा के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपनी मां की देखभाल करने में असमर्थ था. बताया जा रहा है कि उसने अपनी मां को गोद में उठाकर चौथी मंजिल तक ले गया और वहां से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी उसी इमारत में किराए के मकान में रहता था. इस मामले में मकान मालिक विक्रम ने शिकायत दर्ज कराई है और घटना को लेकर बयान भी दिया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है.

बता दें कि 31 जनवरी को कर्नाटक के विजयनगर जिले से एक ट्रिपल मर्डर का भी मामला सामने आया था, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पिता, मां और बहन की हत्या कर दी थी और बाद में बेंगलुरु में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. आरोपी अक्षय कुमार ने कथित तौर पर अपने पिता भीमाराज, मां जयलक्ष्मी और बहन अमृता की जिले के कोत्तूर कस्बे स्थित किराए के घर में हत्या कर दी थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह घटना 27 जनवरी को हुई थी.

वारदात के बाद अक्षय कुमार बेंगलुरु गया और पुलिस स्टेशन में अपने परिवार के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली. कबूलनामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उस घर की जांच शुरू की, जहां हत्या के बाद शवों को दफनाया गया था.

इसके अलावा, 12 फरवरी को बेंगलुरु में 33 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पैसों के विवाद के चलते अपने पिता (सेवानिवृत्त नौसेना कप्तान) और मां (डेंटिस्ट) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी रोहन चंद्र भट्ट को वारदात के कुछ घंटों बाद ही हिरासत में ले लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article