जिस विद्या के मंदिर से निकला लाल किले का सुसाइड बॉम्बर, अब उसकी कमान इस MBBS आईएएस के हाथ में

Date:


नई दिल्ली (IAS Amit Kumar Agrawal). हरियाणा कैडर के वरिष्ठ और प्रभावशाली आईएएस अधिकारी अमित कुमार अग्रवाल चर्चा में हैं. राज्य सरकार ने उन्हें फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय (Al-Falah University) के एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस समय अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रबंधन और शैक्षणिक ढांचे में सुधार की बहुत जरूरत महसूस की जा रही थी. अमित अग्रवाल अपनी प्रशासनिक दक्षता और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं.

मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाने वाले अमित कुमार अग्रवाल वर्तमान में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव (APSCM) जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं भी निभा रहे हैं. अल-फलाह विश्वविद्यालय के प्रशासक के रूप में उनकी नियुक्ति केवल पदभार नहीं है, बल्कि इस शैक्षणिक संस्थान की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की बड़ी योजना का हिस्सा माना जा रहा है. आने वाले समय में वे अल फलाह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की निगरानी करेंगे.

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में क्या हुआ?

10 नवंबर 2025 को दिल्ली स्थित लाल किले के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी. दिल्ली के लाल किला ब्लास्‍ट का सुसाइड बॉम्‍बर डॉक्‍टर उमर नबी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में काम करता था. आतंक के इस नेटवर्क में यूनिवर्सिटी के दूसरे डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद जांच एजेंसी एनआईए की गिरफ्त में हैं. तब से अल-फलाह विश्वविद्यालय प्रशासनिक और प्रबंधकीय चुनौतियों का सामना कर रहा था. संस्थान के कामकाज में ट्रांसपेरेंसी और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे थे.

तेजतर्रार आईएएस को मिली जिम्मेदारी

हरियाणा सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार अग्रवाल को अल-फलाह विश्वविद्यालय का प्रशासक नियुक्त कर दिया है. यह कदम संस्थान के सिस्टम और मैनेजमेंट में सुधार लाने के उद्देश्य से उठाया गया है. उनके पास अब अल-फलाह विश्वविद्यालय के सभी महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकार होंगे, जिससे वे सीधे तौर पर वहां की एक्टिविटीज को कंट्रोल कर सकेंगे. उनके साथ ही कुछ और पदों पर अहम नियुक्तियां हुई हैं:

अल फलाह यूनिवर्सिटी प्रशासक- आईएएस अमित कुमार अग्रवाल
उप कुलपति- डॉ. अजय रंगा
नियंत्रक- डॉ. राजीव कुमार सिंह
रजिस्ट्रार- रवि कुमार शर्मा और मेहा शर्मा

कौन हैं आईएएस अमित कुमार अग्रवाल?

अमित कुमार अग्रवाल हरियाणा कैडर के 2003 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. वह बेहद अनुशासित और विजनरी अधिकारी माने जाते हैं. आईएएस अमित कुमार अग्रवाल ने अपनी शिक्षा के दौरान ही प्रशासनिक सेवाओं में जाने का संकल्प लिया था. वे हरियाणा की राजनीति और प्रशासन के गलियारों में सुलझे हुए और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं. 04 जनवरी 1977 को जन्मे अमित कुमार अग्रवाल ने एमबीबीएस किया है. सिविल सेवा के लिए उन्होंने मेडिकल सेवाओं से दूरी बना ली थी.

आईएएस अमित कुमार अग्रवाल वर्क प्रोफाइल

अपने दो दशक से अधिक के करियर में अमित अग्रवाल ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है:

  • वे हरियाणा के विभिन्न जिलों में उपायुक्त (DC) के रूप में तैनात रहे हैं.
  • उन्होंने सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग (DIPRL) के महानिदेशक के रूप में सरकार की छवि और संचार रणनीति को मजबूत किया.
  • वे वर्तमान में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव (APSCM) का कार्यभार संभाल रहे हैं.
  • वे हरियाणा संसाधन सूचना प्राधिकरण के नागरिक संसाधन सूचना विभाग में भी प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं.

आईएएस अमित कुमा अग्रवाल अब क्या करेंगे?

प्रशासक के रूप में आईएएस अमित अग्रवाल अल-फलाह विश्वविद्यालय की प्रशासनिक परिषद और शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी करेंगे. उनकी मुख्य प्राथमिकता विश्वविद्यालय में कानून और नियमों का पालन सुनिश्चित करना, छात्रों के हितों की रक्षा करना और संस्थान के शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाना होगा. वे सुनिश्चित करेंगे कि अल फलाह विश्वविद्यालय का मैनेजमेंट निर्धारित मानकों के अनुसार चले और किसी भी तरह की अनियमितता न हो.

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का उप-कुलपति कौन है?

राज्य सरकार ने जेसी बोस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय रंगा को अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नया उप-कुलपति (VC) नियुक्त किया है. प्रोफेसर और डॉ. अजय रंगा को विधिक शिक्षा और सामाजिक न्याय संबंधी पहलों में 2 दशकों से अधिक का अनुभव है. 23 मई 2025 को फरीदाबाद स्थित जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार का पद संभालने से पहले वह चितकारा विश्वविद्यालय, राजपुरा, पंजाब के चितकारा विधि विद्यालय में डीन के रूप में काम कर चुके हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related