5.9 C
Munich

आईपीएल में सबसे ज्यादा जर्सी बदलने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में टॉप पर है ये विदेशी

Must read


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 टूर्नामेंट का 19वां सीजन है. आईपीएल के हर सीजन में कुछ ना कुछ अनोखे रिकॉर्ड भी बनते हैं. ऐसा ही एक रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों की. इस लिस्ट में टॉप पर कोई भारतीय नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ी का नाम है जो एक या दो नहीं बल्कि 9 टीमों से आईपीएल में खेले हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली और कीरोन पोलार्ड जैसे कुछ-एक ऐसे गिने चुके खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में टीम नहीं बदली, लेकिन इस लीग में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा जर्सी बदलने का रिकॉर्ड कायम हो गया. ऐसे में आइए जानते हैं पांच ऐसे प्लेयर्स के बारे में जो आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों के साथ मैदान पर उतरे हैं.

Arron Finch

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच का नाम सबसे ऊपर दर्ज है. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर फिंच पर आईपीएल की 9 टीमों ने अलग-अलग सीजन में दांव लगाया. इस तरह फिंच आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी हैं. फिंच राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स (डेयरडेविल्स), पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले हैं.

Jaydev Unadkat

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का है. जयदेव उनादट आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हैं. उनादकट आईपीएल करियर में अबतक कुल 8 टीमों के साथ खेल चुके हैं. वह इस लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैदान पर उतरे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Manish Pandey

भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक मनीष पांडे आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. मनीष पांडे अभी भी आईपीएल में एक्टिव खिलाड़ी हैं. इस लीग में मनीष पांडे कुल 7 टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल है.

ishant sharma

इस लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का भी नाम शामिल है. ईशांत शर्मा आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हैं. वह इस लीग में अबतक कोलकाता नाइट राइडर्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, किंग्स XI पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के खेले हैं.

Shardul thakur

इस लिस्ट में भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का भी नाम शामिल है. शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हैं. शार्दुल भी अबतक अपने आईपीएल करियर में 7 टीमों के लिए मैदान पर उतरे हैं. शार्दुल की आईपीएल टीमों की बात करें तो वह किंग्स XI पंजाब, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article