फर्जी मुकदमों से हैं परेशान, अयोध्या की अधिष्ठात्री जालपा देवी का करें दर्शन, मिलेगा छुटकारा

Date:


Last Updated:

अयोध्या के जालपा देवी मंदिर से जुड़ी एक विशेष मान्यता यह भी प्रचलित है कि प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी किसी न किसी रूप में यहां उपस्थित होते हैं. इसी कारण मंगलवार के दिन यहां भक्तों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है.नवरात्रि के दौरान यह आस्था और अधिक प्रबल दिखाई देती है, जब बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित दर्शन के लिए पहुंचते हैं. वहीं दर्शन करने से कोर्ट, कचहरी में चल रहे फर्जी मुकदमों से भी राहत मिलती है.

ख़बरें फटाफट

अयोध्या: अयोध्या में चैत्र नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों में आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रभु राम की नगरी के प्रमुख शक्तिस्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं. इसी क्रम में मां जालपा देवी मंदिर इन दिनों श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. जहां हजारों भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. अयोध्या के राम पथ पर उदया चौराहे के समीप स्थित मां जालपा देवी मंदिर को सिद्ध शक्तिपीठ माना जाता है.

अयोध्या की अधिष्ठात्री हैं जालपा देवी

मंदिर की मान्यता केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि दूर-दराज के राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते है. नवरात्रि के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है और प्रतिदिन माता का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है. सुबह-शाम आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. मंदिर के पुजारी पंडित नीरज चतुर्वेदी के अनुसार मां जालपा अयोध्या नगर की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं.धार्मिक मान्यता यह भी है कि मां जालपा भगवान राम के पूर्वजों की कुलदेवी रही हैं.इसी कारण इस मंदिर का महत्व अयोध्या की धार्मिक परंपरा में विशेष माना जाता है.श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने पर जीवन की कठिन बाधाएं दूर होती हैं.

फर्जी मुकदमों से मिलता है छुटकारा

मंदिर से जुड़ी एक विशेष मान्यता यह भी प्रचलित है कि प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी किसी न किसी रूप में यहां उपस्थित होते हैं. इसी कारण मंगलवार के दिन यहां भक्तों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है. नवरात्रि के दौरान यह आस्था और अधिक प्रबल दिखाई देती है, जब बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित दर्शन के लिए पहुंचते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां जालपा देवी के दर्शन मात्र से फर्जी मुकदमों, मानसिक तनाव और विभिन्न संकटों से मुक्ति मिलने का विश्वास किया जाता है. यही कारण है कि न्याय और राहत की कामना लेकर भी बड़ी संख्या में लोग यहां माथा टेकते हैं. मंदिर परिसर में इन दिनों भंडारे, लंगर और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है. नवरात्रि के पावन अवसर पर मां जालपा देवी मंदिर आस्था, विश्वास और धार्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है, जहां पहुंचकर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

chaitra navratri 2026 maa durga ki sawari lion hai ya tiger How She become Sherawali | मां दुर्गा की सवारी सिंह है या बाघ?...

होमफोटोधर्ममां दुर्गा की सवारी सिंह है या बाघ?...

Assam Election Congress Vs Congress | Assam Election Kab hai | असम में केवल कांग्रेस VS कांग्रेस; चुनाव से पहले ये क्या बोल गए...

होमताजा खबरदेशअसम में केवल कांग्रेस VS कांग्रेस; चुनाव...