12.6 C
Munich

वैभव सूर्यवंशी नहीं, IPL में अब तक विराट के इस वीर ने मारे सबसे ज्यादा छक्के

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी नहीं, IPL में अब तक विराट के इस वीर ने मारे सबसे ज्यादा छक्के

Last Updated:

आईपीएल 2026 के 25 मैच खेले जा चुके हैं. प्वाइंट टेबल में कल मुंबई पर जीत दर्ज करने के साथ पंजाब किंग्स टॉप पर पहुंच गई है, इसके ठीक बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है.

Zoom

कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी खिताब का बचाव करने उतर रही है.

आईपीएल में इस बार छक्कों की बरसात हो रही है, 25 मैच में अब तक 424 सिक्सर लग चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी हों या आयुष म्हात्रे, रजत पाटीदार हों या अभिषेक शर्मा… अगर इनके रडार में बॉल आ रही है तो बाउंड्री के पार ही जा रही है. सबसे खास बात ये है कि अबकी बार सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों में युवा खिलाड़ी आगे हैं. इनमें सबसे आगे नाम वैभव सूर्यवंशी का नहीं बल्कि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का है, जो अब तक 5 मैचों में अकेले ही 21 छक्के मार चुके हैं. सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम की बात करें तो इस लिस्ट में भी आरसीबी टॉप पर है.

आईपीएल 2026 के 25 मैच खेले जा चुके हैं. प्वाइंट टेबल में कल मुंबई पर जीत दर्ज करने के साथ पंजाब किंग्स टॉप पर पहुंच गई है, इसके ठीक बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. इस टीम ने अब 5 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि PBKS अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. कोलकाता के साथ पंजाब किंग्स का एक मैच पर बारिश से धुल गया था. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी RCB के विराट कोहली ही सबसे आगेचल रहे हैं. कप्तान रजत पाटीदार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जो अब तक 222 रन बना चुके हैं. इसमें उनक 213.46 का जबरदस्त स्ट्राइक रेट रहा है.

छक्के मारने के मामले में रजत पाटीदार की टीम आरसीबी भी सबसे आगे हैं. अब तक टीम की ओर से खुल 52 छक्के मारे गए हैं. इनमें रजत पाटीदार के अलावा टिम डेविड का भी बड़ा योगदान है. दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स और SRH हैं, जबकि उसके बाद पंजाब किंग्स का नंबर है.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजत पाटीदार

सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर हैं जो आईपीएल के अब तक के सबसे युवा ओपनर हैं. वह 18 छक्के मार चुके हैं, जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 263 का है. वे पावरप्ले में ही आक्रामक खेल दिखाते हैं. एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर पूरे सीजन यही ट्रेंड रहा तो इस बार किसी एक सीजन में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2012 में 59 छक्के मारे थे. इसके अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और एबी डिविलयर्स भी सर्वाधिक छक्के मारनों वालों में टॉप पर रहे हैं. पिछले सीजन की बात करें तो इस सूची में टॉप पर निकोलस पूरन रहे थे, जिन्होंने 14 मैचों में 40 छक्के मारे थे. पूरन LSG से खेलते हैं, इस साल उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था. दूसरे नंबर पर 39 छक्कों के साथ श्रेयस अय्यर रहे थे और तीसरे नंबर पर सूर्य कुमार यादव रहे थे जिन्होंने 38 सिक्सर मारे थे.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article