Last Updated:
Hardik Pandya caused rift within Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत खराब हो गई है. सीजन में जीत से शुरुआत करने वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई उसके बाद लगातार चार मैच हार चुकी है. वहीं ये कहा जा रहा है कि कप्तान के रवैये के कारण टीम में फूट पड़ गई है और सीनियर खिलाड़ी उससे खुश नहीं हैं.
आईपीएल 2026 में लगातार 4 मैच हारी है मुंबई इंडियंस
नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में संघर्ष करती हुई दिख रही है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत ऐसी हो गई है कि वह पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने जीत से अपनी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार चार मैच गंवाए हैं. इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अब ये कहा जा रहा है कि टीम में फूट पड़ गई है और सीनियर खिलाड़ी कप्तान हार्दिक पांड्या से खुश नहीं है.
इसकी एक झलक पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी देखने को मिला जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर हार्दिक हार्दिक पांड्या चिल्लाते हुए दिखे. हार्दिक को ऐसा करते देख चोट के कारण डटआउट में बैठे रोहित शर्मा भी काफी हैरान थे और कप्तान के इस एटीट्यूड से वह बिल्कुल भी नहीं थे. इसके अलावा हार्दिक ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी इशारा किया कि वह आगे मैचों में कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं.
क्या सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करेंगे हार्दिक?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने साफ कर दिया कि अब वह टीम को ट्रैक पर लाने के लिए कुछ कड़े फैसले लेंगे. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आउट ऑफ फॉर्म चल रहे सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी को क्या हार्दिक पांड्या प्लेइंग इलेवन से बाहर करेंगे. अबतक खेले गए पांच मैचों में सूर्या बल्लेबाजी में प्रभावित नहीं कर पाए हैं.
वहीं सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि दिग्गज जसप्रीत बुमराह को पांच मैचों में एक भी विकेट नहीं मिल पाया है. तिलक वर्मा भी मिडिल ऑर्डर में नहीं चल पा रहे हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने शुरुआत दमदार की है, लेकिन चोट के कारण उन्हें पंजाब के खिलाफ मैच में बाहर बैठना पड़ा. ऐसे में सवाल ये है कि हार्दिक पांड्या सीनियर खिलाड़ियों को लेकर क्या फैसला लेंगे. क्या सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और बुहमराह प्लेयर को वह प्लेइंग इलेवन से बाहर कर नए खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


