Last Updated:
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद से सबकी निगाहें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 पर टिकी हुई हैं. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है. इसके साथ ही स्टूडेंट्स डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे मई में जारी होने की संभावना है
नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026). बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार थ्रिलर फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं होता, जहां हर बीतता सेकंड धड़कनें बढ़ा देता है. सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए स्टूडेंट्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने की संभावना है. सोशल मीडिया पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट डेट को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. इसलिए सबको ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर आने वाले अपडेट का इंतजार करना चाहिए.
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को खत्म हुई हैं. कापियों के मूल्यांकन की स्पीड को देखते हुए सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मई के दूसरे हफ्ते (10 से 15 मई के बीच) में आने की प्रबल संभावना है. बोर्ड अक्सर बिना किसी शोर-शराबे के अचानक रिजल्ट लिंक एक्टिवेट कर देता है, जैसा कि सीबीएसई 10वीं रिजल्ट के समय भी हुआ. इसलिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी डिटेल्स तैयार रखने की सलाह दी जाती है.
डिजिलॉकर पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
अगर आप चाहते हैं कि सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही बिना किसी देरी के डिजिटल मार्कशीट आपके पास हो तो डिजिलॉकर सबसे बेस्ट माध्यम है. जानिए डिजिलॉकर से सरकारी रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:
- सबसे पहले DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें या वेबसाइट पर जाएं.
- आधार कार्ड के जरिए अपना अकाउंट वेरिफाई करें.
- रिजल्ट वाले दिन ‘CBSE’ विकल्प को चुनें. अपना रोल नंबर और 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन (जो आपको स्कूल से मिला है) एंटर करें.
- डिजिलॉकर से मिली मार्कशीट पूरी तरह वैध होती है और आप इसे कहीं भी एडमिशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
सीबीएसई की वेबसाइट पर 12वीं बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर भी 12वीं का परीक्षा परिणाम चेक किया जा सकता है:
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
इन वेबसाइट्स पर आपको अपनी डिटेल्स (रोल नंबर, स्कूल कोड और सेंटर नंबर) भरनी होंगी और आपका प्रोविजनल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
पिछले 5 सालों में सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब-कब आया?
सीबीएसई बोर्ड आमतौर पर 12वीं का रिजल्ट मई में ही जारी करता है. आप पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड नीचे चेक कर सकते हैं:
| साल | रिजल्ट डेट | स्थिति |
| 2025 | 13 मई | समय पर |
| 2024 | 13 मई | समय पर |
| 2023 | 12 मई | रिकॉर्ड स्पीड |
| 2022 | 22 जुलाई | टर्म 1 और टर्म 2 के कारण देरी |
| 2021 | 30 जुलाई | कोरोना के कारण देरी |
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने तक किसी भी तरह की फर्जी खबर पर भरोसा न करें.
About the Author

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें


