Last Updated:
IPL 2026 Mumbai Indians may release 5 player: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही है. टीम को पांच में से चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब तक खेले गए मैचों में टीम के सीनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें इस सीजन के बाद रिलीज किया जा सकता है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जब मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी तो ऐसा लगा कि पांच बार की ये चैंपियन टीम इस पूरे सीजन में धूम मचाएगी, लेकिन पहली जीत के बाद ही वह अपने ट्रैक से उतर गई. मुंबई इस सीजन में अबतक खेले अपने पांच मैच में से 4 में हारी है. ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनकी आईपीएल 2026 के बाद विदाई हो सकती है.

इस लिस्ट में पहला नाम सूर्यकुमार यादव का हो सकता है. सूर्यकुमार यादव पिछले लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहैं. इस मौजूदा सीजन की बात करें तो सूर्या पांच मैच में सिर्फ 106 रन बना पाए हैं. सूर्यकुमार यादव 2018 में केकेआर से मुंबई इंडियंस में आए थे. उसके बाद से वह इसी टीम के लिए खेल रहे हैं, लेकिन गिरते फॉर्म को देखकर ऐसा लग नहीं रहा है कि मुंबई अगले सीजन के लिए सूर्या को रखेगी.

सूर्यकुमार यादव के बाद जिस खिलाड़ी की विदाई हो सकती है वह रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा की मुंबई छोड़ने की बात तब से चल रही है जब उनकी जगह हार्दिक को कप्तान बनाया गया था, लेकिन रोहित शर्मा भी धीरे-धीरे बल्ले से अपनी चमक खो रहे हैं. इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी होने के नाते हार्दिक को इस बात की भी परेशानी रहती है कि वह रोहित को टीम के लिए कैसे इस्तेमाल करें. पिछले सीजन में रोहित इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेले थे, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई थी. ऐसे में हो सकता है कि मुंबई उस अपने कप्तान को आईपीएल 2026 के बाद रिलीज कर दें जिसने उसके लिए पांच ट्रॉफियां जीती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस लिस्ट में तिसरा नाम ट्रेंट बोल्ट का हो सकता है. न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं. बोल्ट के टीम में होने से मुंबई के सामने परेशानी ये है कि वह युवा और नए टैलेंट को नहीं आजमा पा रही है. इसके अलावा बोल्ट में अब पहले वाली न तो रफ्तार रही है और न वो धार दिखती है, जिसके कारण उनका मुंबई से विदाई तय माना जा रहा है.

दीपक चाहर भी आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस से रिलीज हो सकते हैं. मुंबई ने दीपक चाहर को 9.75 करोड़ में खरीदा था और उन्हें टीम ने इस सीजन के लिए रिटेन किया, लेकिन ये भारतीय ऑलराउंडर दोनों ही सीजन में उतना असरदार नहीं दिखे, जितना की उनसे उम्मीद की गई थी. मुंबई इसी प्राइस में अगले साल दीपक की जगह किसी दूसरे ऑलराउंडर की तलाश करना चाहेगी.

तिलक वर्मा भी विदाई वाले खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, मुंबई के लिए ये बहुत ही मुश्किल फैसला होगा. बाएं हाथ के तिलक वर्मा अगर अपने फॉर्म में रहे तो वह बड़े से बड़े गेंदबाज की भी धज्जियां उड़ा देते हैं, लेकिन पिछले कुछ से उनका फॉर्म भी गिरा हुआ है. ऐसे में हो सकता है कि मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज करने पर विचार करें, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है.


