Last Updated:
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पास कराने के लिए सत्तारुढ़ दल लगातार कोशिश कर रही है. इन कोशिशों के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ करीब मिनट तक मीटिंग की.
सपा मुखिया अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू की हुई मीटिंग
लखनऊः लोकसभा में इस वक्त तीन बिलों पर चर्चा चल रही है, जिसमें से महिला आरक्षण बिल सबसे महत्वपूर्ण है. ऐसे में इस बिल को पास कराने के लिए लोकसभा में वोटिंग होनी वाली है. लेकिन इस बार एनडीए के सामने आंकड़ों का संकट गहरा गया है. क्योंकि एनडीए के पास कुल 293 वोट हैं. जबकि बिल को पास कराने के लिए 360 वोट चाहिए. ऐसे में सत्तारुढ़ दल अब विपक्ष के नेताओं को सेट करने में जुट गया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच करीब 15 मिनट तक मीटिंग चली है. इस मीटिंग के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद समाजवादी पार्टी इस बिल को पास कराने में एनडीए की मदद कर सकती है. हालांकि अखिलेश यादव भी गुरुवार को यह कह चुके हैं कि ना तो वो इस बिल के खिलाफ हैं और ना ही समर्थन में. वहीं गुरुवार को बिल पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजाकिया अंदाज में अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि अखिलेश यादव मेरे मित्र हैं, कभी-कभी मदद कर देते हैं.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


