5.8 C
Munich

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को निकाल फेकेंगे हार्दिक पंड्या? मुंबई इंडियंस के हारते ही किया इशारा

Must read


होमखेलक्रिकेट

रोहित-सूर्या और बुमराह को निकाल फेकेंगे पंड्या? मुंबई के हारते ही मिला इशारा

Last Updated:

Hardik Pandya Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार चौथी हार के बाद अपनी बात खुलकर रखते हुए कहा कि अब कुछ कड़े फैसले लेने का समय आ गया है और उनके खिलाड़ियों को टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी.

Zoom

मुंबई की लगातार हार से परेशान हार्दिक पंड्या

मुंबई: एक दौर था, जब आईपीएल में मुंबई इंडियंस को हराना टेढ़ी खीर माना जाता था. पांच बार की चैंपियन मुंबई सितारों से सजी होती थी. वैसे तो ये स्टार प्लेयर्स आज भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उनकी चमक पूरी तरह फीकी पड़ चुकी है. कई बार तो लगता है कि उनमें ‘भूख’ ही नहीं बची. मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा और वह केवल दो अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है. पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट की धमाकेदार जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने इशारों ही इशारों में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर तंज कसा है.

हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है. हमें बैठकर विचार करने की जरूरत है कि हम कहां पिछड़ रहे हैं. चाहे वह व्यक्तिगत खिलाड़ी हों, टीम हो, या हमारी रणनीति और काम करने का तरीका हो। इसे फिर से ठीक करना होगा.’ पंड्या ये भी कहने से नहीं चूके कि:

अब हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या फिर हमें इसी तरह आगे बढ़ते हुए हालात को पलटने की कोशिश करनी चाहिए। हमें अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी.

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौैरान डगआउट में बैठे सूर्या और रोहित

सूर्या-तिलक से नहीं बन रहे रन
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले को जंग लग चुका है. टूर्नामेंट में अब तक भले ही उनके बल्ले से एक अर्धशतक आया हो, लेकिन इसके अलावा वह सिर्फ 16, 06, 33 और 00 का स्कोर ही खड़ा कर पाए हैं जबकि तिलक वर्मा का प्रदर्शन तो और भी निराशाजनक रहा है. बाएं हाथ का यह मिडिल ऑर्डर बैटर ने सिर्फ 20, 00, 14, 01 और 08 रन ही बनाए हैं.

पांच मैच से बिना विकेट के बुमराह
दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आईपीएल 2026 में अबतक विकेट न ले पाना भी हैरान करता है. बुमराह को कभी 15 साल का बच्चा वैभव सूर्यवंशी स्टैंड्स पर छक्के उड़ाता है तो कभी वह श्रेयस अय्यर से बाउंसर पर सिक्स खाते हैं. जसप्रीत पूरी तरह बेरंग नजर आ रहे हैं. पांच मैच में 8.63 की इकॉनमी से रन लुटा रहे हैं और सफलता उन्हें एक भी नहीं मिली है.

रोहित शर्मा भी आउट ऑफ टच
हिटमैन के नाम से मशहूर मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की निरंतरता भी मुंबई इंडियंस के लिए खतरे की घंटी है. वैसे तो रोहित इंजरी के चलते पंजाब किंग्स के खिलाफ नहीं खेले थे. हार्दिक पंड्या ने ये भी कहा था कि वह अगले कुछ मैच से बाहर हो सकते हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सीजन के पहले मैच में रोहित ने 78 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 और आरसीबी के खिलाफ नाबाद 19 रन बनाए.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article