10.1 C
Munich

PM मोदी के वीडियो से बदली तकदीर! खीरी के आरिफ खान ने शुरू किया यह बिजनेस, प्रतिदिन हजारों की कमाई 

Must read


Last Updated:

Lakhimpur Kheri: आज के समय में लगातार नर्सरी का बिजनेस तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिस कारण अच्छा खासा मुनाफा होता है. लोग अपने घरों, दफ्तरों और बगीचों को हरा-भरा बनाने के लिए नर्सरी से पौधे खरीदना पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि पौधों की नर्सरी का बिजनेस आज छोटे स्तर पर भी एक शानदार ऑप्शन बन चुका है.

लखीमपुर खीरी: अगर आप बेरोजगार हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम लागत में शुरू कर प्रतिदिन हजारों रुपए की कमाई कर सकते हैं. आज के समय में लगातार नर्सरी का बिजनेस तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिस कारण अच्छा खासा मुनाफा होता है.

बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती पर्यावरणीय जागरूकता के बीच पौधों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. लोग अपने घरों, दफ्तरों और बगीचों को हरा-भरा बनाने के लिए नर्सरी से पौधे खरीदना पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि पौधों की नर्सरी का बिजनेस आज छोटे स्तर पर भी एक शानदार ऑप्शन बन चुका है.

ऑक्सीजन के लिए काफी जरूरी
गांव हो या शहर, हर कोई अपने घर को सुंदर बनाना चाहता है. ऐसे में फूलों की डिमांड अधिक रहती है. फूलों के पौधों की बिक्री कर आप आसानी से हजारों रुपए प्रतिदिन कमा सकते हैं. इनडोर प्लांट्स, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, तुलसी, सजावटी और मौसमी फूल वाले पौधे आजकल बहुत लोकप्रिय हैं. ये पौधे कमरे के अंदर ऑक्सीजन के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.

खीरी जिले के रहने वाले मोहम्मद आरिफ खान ने बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो ने हमारी किस्मत बदल दी है, जहां एक ओर प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार की ओर से लगातार वृक्षारोपण को लेकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, जिसको देख हमारे मन में विचार आया कि हम भी एक नर्सरी तैयार कर खुद का बिजनेस शुरू करें और दूसरों को पौधों के लगाने के बारे में प्रेषित करें.

अनेक प्रकार के फूलों के पौधे उपलब्ध
करीब 8 महीने पहले हमने भारत नर्सरी के नाम से एक पौधों की नर्सरी तैयार की है, जिसमें फलदार छायादार वृक्ष के साथ-साथ अनेक प्रकार की शोपीस और अनेक प्रकार के फूलों के पौधे उपलब्ध हैं. वहीं इस समय सबसे अधिक जनपद खीरी के तराई इलाके में किस यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रहे हैं. यूके लिप्टिस के पेड़ से अच्छा-खासा किसानों को मुनाफा होता है.

किसानों के लिए अच्छा खासा मुनाफा
किसान अपने खेतों के चारों ओर इसे लगा देते हैं, जिससे करीब 5 साल में यूकेलिप्टस के पेड़ आसानी से तैयार हो जाते हैं और किसानों को अच्छा खासा मुनाफा भी होता है. इस समय अगर बात की जाए, तो गर्मियों के मौसम में लगातार फूलों की डिमांड बढ़ती जा रही है, जिससे आय में भी वृद्धि हो रही है. नर्सरी के बिजनेस से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. आरिफ खान बताते हैं कि लगातार हम युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा पौधे अपने आसपास में लगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण को और बढ़ावा मिल सकेगी. पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है.

अगर बात की जाए तो यह बिजनेस 50000 रुपए की लागत से शुरू किया जा सकता है. वहीं लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार बिजनेस को शुरू करते हैं. आरिफ बताते हैं कि 400000 रुपए की लागत से हमने यह बिजनेस शुरू किया है. अगर प्रतिदिन बात की जाए, तो हजारों रुपए का मुनाफा आसानी से हो रहा है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article