Last Updated:
Australia Tour of Pakistan 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम मई अंत में पाकिस्तान दौरे पर लाहौर और रावलपिंडी में तीन वनडे खेलेगी, फिर बांग्लादेश जाएगी, पाकिस्तान की अहम टेस्ट श्रृंखला अगस्त सितंबर में इंग्लैंड में होगी.
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, वनडे सीरीज
कराची: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम लाहौर और रावलपिंडी में तीन मैच की वनडे श्रृंखला खेलने के लिए मई के अंत में पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
यह श्रृंखला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और पीसीबी के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम ने टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान का दौरा किया था और लाहौर में तीन मैच खेले थे.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ इस दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन मैच संभावित रूप से 30 मई से पांच जून के बीच होंगे. सूत्र ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान से बांग्लादेश के लिए रवाना होगी, जहां उसे नौ जून से वनडे श्रृंखला खेलनी है.
पाकिस्तान को पाकिस्तान सुपर लीग के समापन के बाद आठ से 20 मई के बीच में दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है, लेकिन उनकी इस साल सबसे अहम श्रृंखला अगस्त और सितंबर में इंग्लैंड में तीन टेस्ट की है जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें


