6.3 C
Munich

Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt Engagement: आलिया भट्ट की बहन ने की पूर्व भारतीय खिलाड़ी से सगाई, जानिए कौन है एशियन गेम्स का ये स्टार एथलीट

Must read


होमखेलक्रिकेट

आलिया की बहन ने की पूर्व भारतीय खिलाड़ी से सगाई, जानें कौन हैं यह एथलीट?

Last Updated:

Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt Engagement: आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट की सगाई, जिस लड़के से हुई है, वह भारतीय टीम का पूर्व स्विमर रह चुका है. ईशान मेहरा युवा एशियाई खेलों का हिस्सा रह चुके हैं. शाहीन और ईशान की सगाई की पोस्ट पर शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई अन्य हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी है.

Zoom

कौन हैं वह पूर्व भारतीय खिलाड़ी, जिसने की आलिया भट्ट की बहन से सगाई, एशियन गेम्स में दिखाया था दम

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी ईशान मेहरा से सगाई कर ली है. शाहीन भट्ट ने एक प्यारी सी पोस्ट शेयर करते हुए ईशान मेहरा से सगाई की गुडन्यूज शेयर की. पूर्व तैराक ईशान मेहरा फिटनेस कोच हैं और एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं.

आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने शुक्रवार को एक रोमांटिक पोस्ट के जरिए अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई की घोषणा की. इंस्टाग्राम पर शाहीन ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में शाहीन, ईशान को गले लगाते हुए अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं. दूसरी तस्वीर में दोनों हाथ पकड़कर चल रहे हैं. एक और तस्वीर में शाहीन ईशान के कंधे पर सिर रखे हुए हैं. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने में कुछ ज्यादा ही कर दिया है.’ देखिए.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article