11.6 C
Munich

मैंने गूगल किया क्या ये बच्चा 14 साल का है…ललित मोदी को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख नहीं हुआ था यकीन

Must read


होमखेलक्रिकेट

गूगल किया ये 14 साल का है…ललित मोदी को वैभव की बैटिंग देख नहीं हुआ था यकीन

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व आईपीएल कमिश्नल ललित मोदी ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा जब पिछले सीजन उनको खेलते देखा तो यकीन नहीं कर पाए कि ये सिर्फ 14 साल का खिलाड़ी है. ललित ने गूगल पर जाकर इसको पता किया.

Zoom

ललित मोदी को वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख नहीं हुआ था यकीन

नई दिल्ली. ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी को ‘भविष्य में भारतीय क्रिकेट का चेहरा’ बताया है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. 15 साल के सूर्यवंशी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और अपने डेब्यू सीजन की लय को बरकरार रखे हुए हैं. आईपीएल 2026 में वह फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में सातवें स्थान पर हैं और राजस्थान रॉयल्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने पांच मैचों में 40.00 की औसत और 263.15 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. इस दौरान वह दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 10 अप्रैल को उन्होंने 26 गेंद में 78 रन की तूफानी पारी खेली. जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 300.00 रहा. हालांकि, शतक से चूकने के कारण वह थोड़े निराश भी नजर आए.

‘क्या ये सच है या कोई मजाक कर रहा है?’

ओवरलैप क्रिकेट पर माइकल वॉन से बात करते हुए ललित मोदी ने बताया कि जब सूर्यवंशी ने 2025 में आईपीएल में डेब्यू किया था, तब उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि यह खिलाड़ी सिर्फ 14 साल का है. मोदी ने कहा, “मैं कह सकता हूं कि यह बच्चा आगे जाकर भारतीय क्रिकेट का चेहरा बनेगा. उसके चेहरे पर जो आत्मविश्वास है, वह देखिए. मेरा बेटा भी 14 साल का है… मैंने जब इस बच्चे को बल्लेबाजी करते देखा, तो मुझे लगा- यह मुमकिन नहीं है, मैं सपना देख रहा हूं. क्या वाकई यह बच्चा 14 साल का है? सच में? मैंने गूगल किया, लोगों से पूछा, ‘क्या ये सच है या कोई मजाक कर रहा है?’ और मुझे लगातार मैसेज आ रहे थे, मैं देख रहा था. एक बार नहीं, दो बार नहीं, इस लड़के ने सबको पीछे छोड़ दिया,”

मोदी का मानना है कि भारत में सूर्यवंशी जैसे और भी कई युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं. इसका श्रेय आईपीएल को जाता है. “अच्छी बात यह है कि हमारे देश में ऐसे करीब 50 और खिलाड़ी हैं. यही आईपीएल का कमाल है, इसने लोगों के लिए एक नया मंच खोल दिया है, जिससे वे आगे बढ़ने का सपना देख सकते हैं,”

सूर्यवंशी पिछले साल तब सुर्खियों में आए जब संजू सैमसन चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया था और राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग की थी. वह 14 साल 23 दिन की उम्र में आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे.

पिछले साल उन्होंने सात मैचों में 36.00 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक और एक शतक शामिल था. आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ मजबूत ओपनिंग साझेदारी बनाई है और दोनों की जोड़ी राजस्थान रॉयल्स को अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनाए रखने में अहम रही है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article