Last Updated:
CBSE 12th Result 2026 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.ni…और पढ़ें
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों से जुड़े सभी अपडेट्स यहां चेक करते रहें
नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026 LIVE). सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को खत्म हुई थी. सीबीएसई 10वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं, अब सबकी निगाहें बस 12वीं के सरकारी रिजल्ट पर टिकी हुई हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in और डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे.
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं परिणाम का इंतजार
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई ने अब तक 12वीं रिजल्ट का कोई निश्चित समय घोषित नहीं किया है, लेकिन पिछले रुझानों और 10वीं के परिणाम (15 अप्रैल) को देखते हुए, 12वीं के नतीजे मई के दूसरे हफ्ते में आने की प्रबल संभावना है. सीबीएसई बोर्ड आमतौर पर परिणाम से कुछ घंटे पहले ही ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर सूचना देता है.
CBSE 12th Result 2026 Link LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां जारी होगा?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in के साथ ही डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in और उमंग ऐप पर जारी किए जाएंगे.
CBSE 12th Result 2026 Date LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे पिछले साल कब जारी हुए थे?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: साल 2024 और 2025 में सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था. इसीलिए उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी 13 मई के आस-पास नतीजे घोषित किए जा सकते हैं.
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डेट और टाइम की जानकारी नहीं दी है. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई 12वीं के नतीजे मई के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं.


