11.6 C
Munich

‘मैं तुम्हारे मामा की लड़की से प्यार करता हूं’, शराब पीते ही दोस्त ने युवक की कर दी हत्या, नहर में फेंका शव

Must read


Last Updated:

Basti Latest News: यूपी के बस्ती में एक दोस्त ने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग था. पुलिस ने कातिल दोस्त को पकड़ लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Zoom

बस्ती में दोस्त ने दोस्त को मारकर बोरे में भरकर नहर में फेंका.

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के विवाद में अपने ही साथी को पहले शराब पिलाई, फिर कुल्हाड़ी से सर पर वार कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का चौंकाने वाला खुलासा किया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

बता दें अभियुक्त संदीप वर्मा छावनी थाना क्षेत्र के डड़वापुर गांव का रहने वाला है. उसी के गांव के रहने वाले विनय वर्मा से उसकी दोस्ती थी. दोनों साथ में अक्सर शराब पीते थे, 12 अप्रैल को घटना के समय भी दोनों ने शराब पी. उसके बाद संदीप ने कुल्हाड़ी से वार कर विनय को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल विनय अभियुक्त संदीप की मामा की लड़की से प्रेम संबंध बनाने की बात कह कर बोला कि तुम हमारे बीच से हट जाओ, मैं तुम्हारे मामा की लड़की से प्रेम संबंध बनाना चाहता हूं, जिसके बाद अभियुक्त संदीप ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि यह काम मत करो नहीं तो अच्छा नहीं होगा.

लेकिन विनय ने कहा कि तुम हमारे बीच से हट जाओ. इसके बात विनय ने संदीप से कहा कि कुछ खर्च करके शराब और नमकीन मंगाओ. इसके बाद संदीप 700 रुपए की शराब और नमकील लेने चला गया, उसी दौरान पास के एक मुर्गी फार्म से कुल्हाड़ी ले आया, कुल्हाड़ी का बेट निकाल दिया और कुल्हाड़ी को पैंट में पीछे छुपा लिया. अब दोनों शराब पीने के लिए नहर के पास गए दोनों ने शराब पी और उस दौरान फिर दोनों के बीच बहस होने लगी. उसी दौरान संदीप ने कुल्हाड़ी निकाली और विनय के सर पर वार कर दिया और नहर में फेंक दिया.

इसके बाद कई बार और कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत कन्फर्म किया. हत्या के बाद प्लैटिना बाइक को ले जाकर नदी में फेंक दिया और वापस आकर शव को बोरे में भर दिया. इस के बाद अपने घर जाकर सो गया. सुबह शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुट गई, जांच के दौरान पुलिस ने संदीप को अरेस्ट किया उसके बाद संदीप ने हत्याकांड से पर्दा उठाया. सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि अभियुक्त संदीप को मुखबिर की सूचना पर रामजांकी तिराहे से अरेस्ट किया गया है, उसके खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article