20.5 C
Munich

3 चौके, एक छक्का… फिल साल्ट ने आठ करोड़ी गेंदबाज की उड़ाई धज्जियां, दिन में दिखाए तारे

Must read


होमखेलक्रिकेट

3 चौके, एक छक्का… फिल साल्ट ने आठ करोड़ी गेंदबाज की उड़ाई धज्जियां

Last Updated:

Philip Salt vs Auqib Nabi: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2026 में दूसरा अर्धशतक जमाया. साल्ट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. अपनी 63 रन की पारी के दौरान उन्होंने आकिब नबी की गेंदों पर जमकर चौके-छक्के उड़ाए. साल्ट ने 160 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

Zoom

फिल साल्ट ने आकिब नबी की गेंदों पर उड़ाए चौके-छक्के.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में फिल साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाते हुए अर्धशतक जमाया. आरसीबी के इस ओपनर बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में दूसरी हाफ सेंचुरी ठोकी. दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए साल्ट ने 38 गेंदों में 63 रन की आक्रामक पारी खेली टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने आकिब नबी की गेंदों पर जमकर बाउंड्री बटोरीं. साल्ट की पारी में चार चौके तीन छक्के शामिल रहे, जिसमें से तीन चौके और एक छक्का उनका नबी की गेंदों पर लगाया.

साल्ट का बोला बल्ला
मैच में टॉस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता और आरसीबी को उनके घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. ओपनिंग करने उतरे फिल साल्ट ने विराट कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े. कोहली 19 रन बनाकर चलते बने, लेकिन साल्ट ने शानदार अर्धशतक बनाया. हालांकि, टीम को 100 रन के पार पहुंचाकर वह भी आउट हो गए. साल्ट ने 165 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

फिल साल्ट ने आकिब नबी की गेंदों पर उड़ाए चौके-छक्के.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article