20.5 C
Munich

PM Modi Address To Nation LIVE: पीएम मोदी के देश के नाम संबोधन से पहले दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन

Must read


होमताजा खबरदेश

पीएम मोदी के देश के नाम संबोधन से पहले दिल्ली में राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन

Last Updated:

PM Modi Address To Nation LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिर जाने के बाद यह संबोधन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. देश की नजरें इस बात …और पढ़ें

Zoom

पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आज रात 8.30 बजे. (Reuters File Photo)

PM Modi Address To Nation LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे जब देश के सामने आएंगे, तो पूरे देश की धड़कनें तेज होंगी. संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर मचे घमासान के बीच यह संबोधन किसी बड़े टर्निंग पॉइंट से कम नहीं माना जा रहा है. कल ही लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन बिल जरूरी बहुमत न मिलने की वजह से गिर गया था. विपक्ष के कड़े विरोध और वोटिंग के दौरान जादुई आंकड़े तक न पहुंच पाने के बाद सरकार के पास अब क्या विकल्प बचे हैं, इसका खुलासा आज रात हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी विपक्ष के नकारात्मक रुख और महिला सशक्तिकरण की राह में आए इस रोड़े पर देश से सीधा संवाद कर सकते हैं.

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि क्या सरकार 2029 के लक्ष्य को पाने के लिए किसी वैकल्पिक रास्ते या अध्यादेश पर विचार कर रही है. कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह विपक्ष के इस कदम से बेहद खफा हैं और इसे जनता के बीच ले जाने का मन बना चुके हैं. ऐसे में आज रात का यह भाषण केवल एक सरकारी घोषणा नहीं, बल्कि 2029 के चुनावी रोडमैप की झलक भी हो सकता है. संबोधन से पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ‘कल से बीजेपी का अंत शुरू हो गया है, इसलिए उन्हें (पीएम मोदी) आज शाम भाषण देना पड़ रहा है.’

क्या पीएम मोदी महिला आरक्षण को लेकर कोई नई डेडलाइन तय करेंगे? क्या 850 सीटों वाली नई संसद का सपना अब नए सिरे से बुना जाएगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां लाइव मिलेंगे. हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए और पाइए पीएम मोदी के भाषण की हर बड़ी बात सबसे पहले.

PM Narendra Modi Address to the Nation LIVE | पीएम नरेंद्र का राष्ट्र के नाम संबोधन लाइव

PM Modi Address To Nation LIVE: दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने के बाद बीजेपी सांसदों और महिला विंग ने मोर्चा खोल दिया है. पुलिस ने रक्षा खडसे और बांसुरी स्वराज समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article