पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से करीब 45 किमी दूर हस्तिनापुर क्षेत्र के अकबरपुर गांव में स्थित मां भद्रकाली मंदिर को महाभारत कालीन सिद्धपीठ माना जाता है. मान्यता है कि यहां विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आषाढ़ मेले में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, जबकि दूध-दही के प्रसाद और सोमवार के जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है.


