11.3 C
Munich

18 रन पर गिर चुके थे 3 विकेट, फिर इन दो खिलाड़ियों ने पलट दी बाजी, दिल्ली की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

Must read


होमखेलक्रिकेट

टर्निंग पॉइंट: 18 रन पर गिर चुके थे DC के 3 विकेट, 2 खिलाड़ियों ने पलट दी बाजी

Last Updated:

rcb vs dc turning point: आरसीबी से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हुई चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी ने टीम की न सिर्फ मुकाबले में वापसी कराई, बल्कि जीत के लिए नींव रख दी. राहुल और स्टब्स के बीच 69 रन की पार्टनरशिप मुकाबले का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

Zoom

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के मैच का टर्निंग पॉइंट.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से शिकस्त देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली. आखिरी ओवर तक चली इस रोमांचक जंग में डेविड मिलर ने लगातार दो छक्के और एक चौका लगाकर दिल्ली को जीत की दहलीज पार कराई. दिल्ली ने भले ही यह मुकाबला जीत लिया, लेकिन रनों का पीछा करते हुए उसकी शुरुआत बेहद खराब हुई. महज 18 रन के स्कोर पर दिल्ली के तीन विकेट गिर चुके थे, यहां से उसका जीतना मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच चौथे विकेट के लिए हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया.

18 रन पर गिर चुके थे 3 विकेट
आरसीबी ने दिल्ली के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा. पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि भुवनेश्वर कुमार ने अपने शुरुआती दो ओवरों में टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए दिल्ली के तीन विकेट चटका दिए. पहले ओवर में पथुम निसांका (1) को चलता किया और तीसरे ओवर में करुण नायर और समीर रिजवी को आउट कर दिल्ली के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर दीं. 18 रन ही बोर्ड पर आगे थे और तीन बल्लेबाज डगआउट में बैठे थे.

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के मैच का टर्निंग पॉइंट.

राहुल-स्टब्स ने रखी जीत की नींव
खराब शुरुआत के बाद केएल राहुल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ चौथे विकेट के ले 69 रन की साझेदारी की और स्कोर को 10 ओवर में 87 रन तक पहुंचाया. इस दौरान राहुल ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया. हालांकि, 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल कैच आउट हो गए. विराट कोहली ने एक शानदार कैच लेकर राहुल की 57 रन की पारी को खत्म किया क्रीज पर आए कप्तान अक्षर पटेल को 26 रनों का योगदान देने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा. हालांकि, स्टब्स और डेविड मिलर मुकाबले को आखिरी ओवर तक लेकर गए और दिल्ली को जीत दिला दी. स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए, जबकि मिलर ने 10 गेंदों में नॉटआउट 22 रन बनाए.

आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में जीत के लिए दिल्ली को 15 रन की दरकार थी. रोमारियो शेफर्ड ने शुरुआती दो गेंदें बेहतरीन अंदाज में फेंकी, जिस पर सिर्फ दो रन ही बने और दिल्ली के फैंस की धड़कनें तेज हो गईं. हालांकि, तीसरी फुल टॉस गेंद पर मिलर ने एक लंबा छक्का लगाया, जिससे दिल्ली के खेमे में राहत की सांस मिली. अगली गेंद को मिलर ने फिर छक्के के लिए भेज दिया, जिसने दिल्ली की जीत पक्की कर दी. अब दो गेंदों पर एक रन चाहिए था. मिलर ने लगातार तीसरी बाउंड्री लगाते हुए चौका ठोका और दिल्ली को जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया. दिल्ली की यह तीसरी जीत है, जबकि आरसीबी को दूसरी हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी पॉइंट्स टेबल में चार जीत के साथ दूसरे स्थान पर है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article