11.3 C
Munich

IPL 2026: कोहली की फिटनेस का जवाब नहीं… 21 मीटर दौड़ लगाकर लपका बेहतरीन कैच, पति की फुर्ती देख खुशी से उछल पड़ीं अनुष्का शर्मा

Must read


होमखेलक्रिकेट

21 मीटर दौड़कर कोहली ने लपका कैच, पति की फुर्ती देख खुशी से उछल पड़ीं अनुष्का

Last Updated:

virat kohli takes kl Rahul catch: केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखाने के लिए विराट कोहली ने 21 मीटर की दौड़ लगाते हुए एक शानदार कैच पूरा किया. विराट की फुर्ती देखकर बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कोहली-कोहली के नारों से गूंज उठा. स्टैंड्स में मौजूदा विराट की पत्नी भी खुशी से उछल पड़ीं. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Zoom

विराट कोहली के शानदार कैच पर वायरल हुआ अनुष्का का रिएक्शन.

नई दिल्ली. विराट कोहली क्यों दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में गिने जाते हैं, इसका प्रमाण इस भारतीय दिग्गज बल्लेबाज ने एक बार फिर दे दिया. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले में कोहली ने केएल राहुल को आउट करने के लिए एक शानदार कैच लपका, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस और फुर्ती के कसीदे पढ़े जाने लगे. विराट ने जैसे ही कैच लपका, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कोहली-कोहली के नारों से गूंजने लगा. कोहली को लाजवाब कैच लेता देख उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी खुशी से झूम उठीं.

176 रन का पीछा करते हुए दिल्ली का स्कोर 10 ओवर के बाद 87/3 था. आरसीबी को केएल राहुल के विकेट की तलाश थी, जो 57 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थी. कप्तान रजत पाटीदार ने 11वें ओवर की जिम्मेदारी क्रुणाल पंड्या को सौंपी. पहली ही गेंद पर राहुल बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से नहीं हुआ, जिसके चलते गेंद हवा में चली गई. कोहली ने गेंद पर बाज जैसी पैनी नजर बनाए हुए लॉन्ग ऑफ से अपनी बाईं ओर दौड़ लगा दी और दोनों हाथों से डाइव लगाते हुए एक लाजवाब कैच लपक लिया. कोहली ने 21 मीटर की दूरी तय करते हुए यह कैच कम्प्लीट किया, जिसने राहुल की पारी को समाप्त कर दिया और आरसीबी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई. राहुल 34 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article