6.8 C
Munich

‘मैं पाकिस्तान टीम में जगह का हकदार नहीं’, मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म! खुद किया ‘सरेंडर’

Must read


होमखेलक्रिकेट

‘मैं पाकिस्तान टीम में जगह का हकदार नहीं’, मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म!

Last Updated:

Mohammad Rizwan Statement: पीएसएल में लाहौर कलंदर्स से मिली हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने अपनी फॉर्म और टीम में अपनी जगह को लेकर बयान दिया. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजवान ने कहा कि वह खुद की आलोचना करने से कभी पीछे नहीं हटते. उन्होंने कहा, ‘जब मैं बिग बैश लीग (BBL) खेल रहा था, तब मैंने साफ तौर पर कहा था कि मेरे इस प्रदर्शन के आधार पर मैं पाकिस्तान की टीम में चुने जाने के लायक नहीं हूं.’

Zoom

करियर को लेकर क्या बोल गए मोहम्मद रिजवान.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हालात दिन-ब-दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं, इसकी बड़ी वजह हैं उसके खिलाड़ी. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लगातार फ्लॉप शो ने टीम की लुटिया डुबोने का काम किया है. अब विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने एक बयान देकर हर किसी को चौंका दिया है. पकिस्तान सुपर लीग में उनकी टीम मिल रही लगातार हार से निराश रिजवान ने अपने करियर पर लेकर खुलकर बात की. बता दें कि मोहम्मद रिजवान इन दिनों अपनी खराब बल्लेबाजी के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.

रिजवान की कप्तानी में खेल रही रावलपिंडी पिंडीज टीम लगातार 7 मैच हार चुकी है. शनिवार को लाहौर कलंदर्स से मिली हार के बाद, रिजवान ने अपनी फॉर्म और टीम में अपनी जगह को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींचा. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजवान ने कहा कि वह खुद की आलोचना करने से कभी पीछे नहीं हटते. पाकिस्तान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘जब मैं बिग बैश लीग (BBL) खेल रहा था, तब मैंने साफ तौर पर कहा था कि मेरे इस प्रदर्शन के आधार पर मैं पाकिस्तान की टीम में चुने जाने के लायक नहीं हूं. मैं वही इंसान हूं, जिसके बारे में आप लोग कहते थे कि मैं छक्के नहीं मार सकता.’

करियर को लेकर क्या बोल गए मोहम्मद रिजवान.

रिजवान ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के साथ हुई एक बातचीत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘हारिस रऊफ इस बात के गवाह हैं. जब हम डिनर कर रहे थे, तब मैंने उनसे कहा था कि बिग बैश में मेरे खराब प्रदर्शन को देखते हुए मुझे पाकिस्तान टीम में नहीं होना चाहिए. उस समय हारिस ने मुझे जो जवाब दिया था, मैं उसे यहां दोहरा नहीं सकता, लेकिन उन्हें सब पता है.’

PSL 2026 में जारी खराब फॉर्म
मोहम्मद रिजवान का बल्ला इस साल पीएसएल में बिल्कुल खामोश है. उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 15.28 की औसत और 116.30 के खराब स्ट्राइक रेट से केवल 107 रन बनाए हैं. इससे पहले बिग बैश लीग (2025-26) में भी उन्होंने 10 मैचों में केवल 18.70 की औसत से 187 रन बनाए थे.

रावलपिंडी पिंडीज की मुश्किलें
पहली बार पीएसएल खेल रही रावलपिंडी पिंडीज टीम में मोहम्मद आमिर, डेरिल मिचेल और बेन सीयर्स जैसे बड़े नाम हैं, फिर भी टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. लगातार 7 हार झेलने के बाद, अब यह टीम मंगलवार (21 अप्रैल) को कराची के नेशनल स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ अपनी पहली जीत तलाशने उतरेगी.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article