3.4 C
Munich

संभल में 500 रुपए कमीशन देने की बात पर युवक की पिटाई, नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर आरोप

Must read


Last Updated:

संभल के मंडी किशनदास सराय में पांच सौ रुपये के कमीशन को लेकर एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई. आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने कैश देने के बहाने बुलाकर 15-16 लोगों से बेल्टों से मारपीट कराई, जिससे युवक के शरीर पर कई नीले निशान पड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Zoom

प्रतिकात्मक फोटो (AI जेनरेटेड)

संभल. जिले के कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय में पांच सौ रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक युवक ने आरोप लगाया है कि नशा मुक्ति केंद्र संचालक और उसके साथियों ने उसे बेरहमी से पीट दिया. पीड़ित का कहना है कि वह कई वर्षों से स्थानीय नशा मुक्ति केंद्र में मरीज लाने का काम करता था और हर मरीज के बदले उसे पांच सौ रुपये का कमीशन दिया जाता था. हाल ही में उसने एक मरीज को केंद्र में भर्ती कराया और तय रकम की मांग की. आरोप है कि भुगतान को लेकर हुई बातचीत के बाद मामला बिगड़ गया और युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई. पिटाई के बाद युवक के शरीर पर कई जगह नीले निशान पड़ने की बात सामने आई है.

कैश देने के बहाने बुलाकर बेल्टों से पिटाई का आरोप
पीड़ित के अनुसार, उसने फोन पर संचालक से अपने पांच सौ रुपये मांगे थे, आरोप है कि संचालक ने यूपीआई सेवा चालू न होने की बात कहते हुए उसे नकद भुगतान देने के लिए बुलाया. युवक जैसे ही तय स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद 15-16 लोगों ने उसे घेर लिया. पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने बेल्टों और हाथों से उसकी जमकर पिटाई की, मारपीट इतनी ज्यादा थी कि उसके शरीर पर दर्जनों नीले निशान बन गए. युवक ने यह भी दावा किया कि हमलावरों में पंजाब के एक कथित गैंगस्टर का नाम भी शामिल है. घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक को गंभीर चोटें लग चुकी थी.

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी का नशा मुक्ति केंद्र चंदौसी इलाके में संचालित होता है. पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है और चोटों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मारपीट में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है. साथ ही, पंजाब के कथित गैंगस्टर के शामिल होने के दावे की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस तरह की घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article