6.8 C
Munich

Priyansh Arya IPL 2026: दिल्ली के लड़के का पंजाब में राज… 93 रनों की आतिशी पारी से थर्राए लखनऊ के ‘नवाब’

Must read


होमखेलक्रिकेट

दिल्ली के लड़के का पंजाब में राज, 93 रनों की पारी से थर्राए लखनऊ के ‘नवाब’

Last Updated:

Priyansh Arya Cooper conolly: मुल्लानपुर में प्रियांश आर्य के तूफान ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स को तहस-नहस कर दिया. दिल्ली के इस युवा सितारे ने महज 37 गेंदों पर 93 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 9 छक्के शामिल रहे. हालांकि वे शतक से चूक गए, लेकिन कूपर कोनोली (87) के साथ उनकी 182 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी ने पंजाब किंग्स को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. यह आईपीएल इतिहास में पंजाब की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है, जिसने प्रियांश को लीग के नए सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर दिया.

Zoom

प्रियांश आर्या ने आईपीएल में 37 गेंदों पर खेली 93 रन की पारी.

नई दिल्ली. मुल्लानपुर के नए नवेले स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 का वो मंजर देखने को मिला, जिसे क्रिकेट प्रेमी बरसों तक याद रखेंगे. दिल्ली की गलियों से निकलकर पंजाब किंग्स की जर्सी में दहाड़ने वाले युवा सनसनी प्रियांश आर्य ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से लखनऊ सुपर जॉयंट्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. हालांकि, वह अपने हक के शतक से महज 7 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी 93 रनों की पारी किसी भी तिहरे अंक वाले स्कोर से कहीं ज्यादा प्रभावशाली रही.

मैच की शुरुआत से ही प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) के इरादे साफ थे. उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रन कूट डाले. इस आतिशी पारी में उन्होंने 4 शानदार चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनकी बल्लेबाजी का आलम यह था कि लखनऊ के कप्तान ने जिस भी गेंदबाज को मोर्चे पर लगाया, प्रियांश ने उसे रिमांड पर लिया. ऐसा लग रहा था कि मुल्लानपुर की बाउंड्री उनके लिए छोटी पड़ रही है. जब वह आउट होकर पवेलियन लौटे, तो पूरा स्टेडियम खड़े होकर इस ‘दिल्ली के लड़के’ का अभिवादन कर रहा था, जिसने पंजाब की टीम में अपनी एक अमिट छाप छोड़ दी है.

प्रियांश आर्या ने आईपीएल में 37 गेंदों पर खेली 93 रन की पारी.

दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की
लेकिन इस कहानी का एक और नायक था कूपर कोनोली. प्रियांश और कोनोली के बीच हुई जुगलबंदी ने पंजाब किंग्स के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया. कोनोली ने भी प्रियांश का बखूबी साथ निभाया और 46 गेंदों पर 87 रनों की दमदार पारी खेली. कोनोली की पारी में क्लास और पावर का अद्भुत मिश्रण था, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की.

पंजाब किंग्स के रिकॉर्ड बुक में खलबली मचा दी
इस साझेदारी ने पंजाब किंग्स के रिकॉर्ड बुक में खलबली मचा दी है. 182 रनों की यह पार्टनरशिप अब आईपीएल इतिहास में पंजाब के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है. इससे पहले साल 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श ने धर्मशाला में 206 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की थी, और 2020 में केएल राहुल व मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने शारजाह में 183 रन जोड़े थे. प्रियांश और कोनोली अब उन्हीं दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं.

आज की शाम मुल्लानपुर में प्रियांश आर्य के नाम रही
प्रियांश आर्य की इस पारी ने यह साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच पर चमकने का हुनर है. जिस निडरता के साथ उन्होंने नौ छक्के लगाए, उसने दर्शकों को पुराने आक्रामक बल्लेबाजों की याद दिला दी. भले ही वह 93 रन पर आउट होकर अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए हों, लेकिन उनकी इस पारी ने पंजाब किंग्स को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. यह सिर्फ रनों का अंबार नहीं था, बल्कि विपक्षी टीम के मनोबल पर एक कड़ा प्रहार था. आज की शाम मुल्लानपुर में प्रियांश आर्य के नाम रही, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से यह संदेश दे दिया है कि दिल्ली का यह लड़का अब पंजाब के लिए बादशाहत करने को तैयार है.

एक ओवर में छह छक्के और 3.8 करोड़ का सफर
प्रियांश आर्य रातों-रात चर्चा में तब आए जब उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 में इतिहास रच दिया. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर हर किसी को हैरान कर दिया. उस मैच में उन्होंने मात्र 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और कुल 120 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 10 चौके शामिल थे. इसी धमाकेदार प्रदर्शन का नतीजा था कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन पर भारी भरोसा जताया और 3.8 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया.

अनसोल्ड से डेब्यू तक का प्रेरणादायक सफर
प्रियांश आर्य को आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन उस समय किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई थी. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने खेल के स्तर को इतना ऊंचा किया कि आज वे पंजाब किंग्स के मुख्य एकादश का हिस्सा हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article