मिथिलांचल में एक खास देसी सब्जी ‘गोदला’ काफी पसंद की जाती है. यह मटर जैसा छोटा दाना होता है, जिससे स्वादिष्ट और पारंपरिक तरीके से सब्जी बनाई जाती है.गोदला बनाने के लिए पहले इसके छोटे-छोटे दानों को निकालकर आलू के साथ उबाला जाता है. इसके बाद प्याज, लहसुन और मसालों के साथ इसे पकाकर स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जाती है. यह सीजनल सब्जी खेतों से ताजा निकालकर बनाई जाती है, हालांकि इसके दाने निकालने में समय लगता है. बावजूद इसके, इसका देसी स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है.




