3.4 C
Munich

PBKS vs LSG: एक ओवर में 5 छक्के और 32 रन, कोनोली-प्रियांश ने मारक्रम पर नहीं खाया रहम, खूंखार रूप देख सहमे गेंदबाज!

Must read


होमखेलक्रिकेट

एक ओवर में 5 छक्के और 32 रन, कोनोली-प्रियांश ने मारक्रम पर नहीं खाया रहम

Last Updated:

cooper connolly priyansh arya pbks vs lsg: प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की मार-मार के बखिया उधेड़ दी. पंजाब किंग्स के ये दोनों बल्लेबाज पंत की टीम के खिलाफ खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के भी ठोके. यह ओवर ऐडन मारक्रम ने फेंका और 32 रन लुटाकर अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया.

Zoom

प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने मचाया तूफान.

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स के दो युवा सनसनी प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों के तूफान का शोर इतना था कि गेंदबाज भीगी बिल्ली साबित हुए. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह (0) के रूप में लखनऊ ने पहला झटका देकर उनके खेमे को शांत जरूर किया, लेकिन यह तूफान से पहले ही शांति थी. नंबर-3 पर आए कूपर कोनोली ने टीम के लिए पहली बाउंड्री लगाईं और यहीं से शुरू हो गया चौके-छक्कों का सिलसिला. एक तरह प्रियांश और दूसरी ओर कोनोली बस बाउंड्री में ही डील करते नजर आए. सामने जो भी गेंदबाज आया, उसकी गेंदों को इन दोनों युवाओं ने बाउंड्री के पार पहुंचाया. एक समय दोनों के बीच शतक की रेस लगी हुई थी कि तिहरे अंक के आकड़े तक पहले कौन पहुंचेगा, लेकिन ऐसा न हो सका. दोनों ही चंद रनों से सेंचुरी मिस कर गए. हालांकि, उन्होंने पंजाब किंग्स और क्रिकेट के फैंस को एक यादगार शाम दे दी.

पावरप्ले में बनाए 63 रन
महज 3 रन के टीम स्कोर पर पंजाब का पहला विकेट गिर गया था, लेकिन प्रियांश और कोनोली को भला इससे क्या फर्क पड़ने वाला था. पावरप्ले में पंजाब का स्कोर 63/1 रहा. इसमें ज्यादा योगदान प्रियांश का रहा, लेकिन फील्ड खुलते ही दोनों बल्लेबाज और भी खूंखार हो गए और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के बरसाना शुरू कर दिया. आयुष बडोनी, आवेश खान, मनीमरन सिद्दार्थ, मोहम्मद शमी, जो भी गेंदबाजी करने आया, उसके ओवर में प्रियांश-कोनोली ने रनों का अंबार लगाया. 12 ओवर में पंजाब ने एक विकेट खोकर 147 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. इस दौरान दोनों ने अर्धशतक भी पूरा किया. असली तबाही 13वें ओवर में देखने को मिली, जब ऐडन मारक्रम के ओवर में 5 छक्कों के साथ कुल 32 रन बने.

प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने मचाया तूफान.

मारक्रम के ओवर में कूटे 32 रन
ओवर की शुरुआत कूपर कोनोली ने लगातार तीन छक्कों के साथ की. चौथी गेंद वाइड होने के बाद अगली गेंद पर सिंगल लिया और अब स्ट्राइक प्रियांश के पास पहुंची. वो भी कहां रुकने वाले थे. प्रियांश ने ओवर की समाप्ति बैक टू बैक दो छक्कों के साथ की. यह इस आईपीएल सीजन का सबसे महंगा ओवर रहा. इसके अलावा मारक्रम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले रवि बिश्नोई के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2022 में एलिमिनेटर मैच में 27 रन लुटाए थे.

182 रन की पार्टनरशिप से बनाया रिकॉर्ड
कूपर कोनोली और प्रियांश आर्य ने दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई. आईपीएल इतिहास में यह महज तीसरा मौका है, जब पंजाब किंग्स की तरफ से किसी जोड़ी ने 150 से ऊपर रनों की साझेदारी निभाई है. इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 2020 में 183 रनों की साझेदारी की थी. वहीं, 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श ने मिलकर 206 रन जोड़े थे. कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए. वहीं, प्रियांश ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रन ठोके. प्रियांश ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए. उन्हें आउट करने के लिए मिचेल मार्श ने बाउंड्री पर एक बेहतरीन कैच लिया.

पंजाब ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा टोटल
पंजाब की टीम ने प्रियांश और कोनोली की पारियों से 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया, जो टीम का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स का यह सबसे बड़ा स्कोर है. प्रियांश और कोनोली के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए. नेहल वढेरा ने 7 गेंद में 13 रन, शशांक सिंह ने 6 गेंद में 17 रन का योगदान दिया.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article