13.1 C
Munich

कैसी है रोहित शर्मा की चोट, नहीं खेला था पिछला मैच, क्या आज गुजरात के खिलाफ उतरेंगे?

Must read


होमखेलक्रिकेट

कैसी है रोहित शर्मा की चोट, क्या आज गुजरात के खिलाफ खेलने उतरेंगे?

Last Updated:

Rohit Sharma hamstring injury: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज टीम को गुजरात टाइटंस से खेलना है. इस मैच से पहले चोटिल चल रहे रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस की. उनके मैच में खेलने को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है वो मुकाबले में उतरेंगे.

Zoom

चोटिल होने की वजह से रोहित शर्मा ने नहीं खेला था पिछला मैच

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उतरने से पहले बड़ी राहत मिली है. रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद नेट्स में लौट आए हैं. पूर्व कप्तान को यह चोट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी. इसके बाद उन्होंने स्कैन करवाया ताकि चोट की गंभीरता का पता चल सके. रोहित ने खेलने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले मैच से बाहर कर दिया गया. कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले ही संकेत दिया था कि रोहित कम से कम दो मैच मिस कर सकते हैं.

रोहित शर्मा की रिकवरी में अच्छी प्रगति देखने को मिली है. अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से एक दिन पहले रोहित नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए. वे सहज दिखे और अपने खास अंदाज में शॉट्स खेलते दिखे. उनकी ट्रेनिंग में वापसी से टीम का मनोबल बढ़ा है, हालांकि टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में मैदान में उतारने को लेकर सतर्क है.

क्या रोहित खेलेंगे GT vs MI?

रोहित शर्मा की उपलब्धता पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है. फ्रेंचाइजी ने कहा है कि मैच से पहले आखिरी ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनकी फिटनेस पर नजर रखी जाएगी. MI की ओर से जारी बयान में कहा गया, “रोहित अहमदाबाद में नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं और मेडिकल टीम व हेड कोच महेला जयवर्धने लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article